Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहारः पटना आने से पहले चिराग पासवान का ट्वीट, 'आपके विचार सदैव हम सभी का मार्गदर्शन करते रहेंगे'

    By Akshay PandeyEdited By:
    Updated: Sun, 04 Jul 2021 06:19 PM (IST)

    एक दिन पहले पशुपति ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के समक्ष दो मांग रख दी है। हालांकि इसपर सीएम की ओर से कोई बयान नहीं आया है। रविवार को पुण्यतिथि पर चिराग ने स्वामी विवेकानंद को याद किया है।

    Hero Image
    लोक जनशक्ति पार्टी सांसद चिराग पासवान। जागरण आर्काइव।

    जागरण टीम, पटना। बिहार की राजनीति में चर्चा का विषय पासवान और पारस बने हुए हैं। रामविलास पासवान की जयंती कार्यक्रम हो या पशुपति कुमार पारस और चिराग पासवान के बीच चल रहा विवाद। पशुपति और चिराग एक दूसरे पर हमलावर हैं। दोनों का गुट बंट गया है। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) पर दोनों की अपना हक बता रहे हैं। इस बीच चिराग और पशुपित के हर स्टैंड पर लोगों की नजर बनी हुई है। एक दिन पहले पशुपति ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के समक्ष दो मांग रख दी है। हालांकि इसपर सीएम की ओर से कोई बयान नहीं आया है। रविवार को पुण्यतिथि पर चिराग ने स्वामी विवेकानंद को याद किया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि आपके विचार सदैव हम सभी का मार्गदर्शन करते रहेंगे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जमुई से लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) सांसद चिराग पासवान ने माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर पर लिखा, "उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए"। संपूर्ण मानवता को भारतीय आध्यात्म और वेदांत दर्शन का संदेश देने वाले, अनंत ज्ञान व ऊर्जा के पर्याय स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें मेरा श्रद्धापूर्वक नमन। आपके विचार सदैव हम सभी का मार्गदर्शन करते रहेंगे। बता दें कि हाल के दिनों में लोजपा में मचे सियासी घमासान के बाद चिराग ने इंटरनेट मीडिया से दूरी बना ली है। स्वस्थ होकर लौटने के बाद जमुई से सांसद चिराग कम ही ट्वीट करते हैं। छह सांसदों में पांच के पशुपति पारस के साथ जाने पर बिहार के सियासी गलियारे में पासवान और पशुपति के स्टैंड पर सबकी नजरें बनी हुई हैं। शनिवार को लोक जनशक्ति पार्टी लोजपा (पारस गुट) के पशुपति पारस ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पार्टी के प्रदेश कार्यालय को रामविलास पासवान के नाम पर संग्रहालय बनाने और उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। हाजीपुर से लोजपा सांसद ने इस संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जल्द ही पत्र भी लिखने की बात कही है।