विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Police SI Exam Cancelled: 10 लाख से ज्यादा आवेदन, दो बार सफाई के बाद तीसरी बार रद हुई दारोगा मुख्य परीक्षा

Published: Wed, 23 Sep 2026 09:28 PM (IST)

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने दारोगा मुख्य लिखित परीक्षा को कदाचार की सूचना के बाद रद्द कर दिया ...और पढ़ें

10 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन

10 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन

HighLights

  1. बीपीएसएससी ने दारोगा मुख्य लिखित परीक्षा रद्द की।

  2. कदाचार की सूचना के बाद लिया गया यह फैसला।

  3. 10 लाख से अधिक अभ्यर्थियों पर पड़ा असर।

जागरण संवाददाता, पटना। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने 1799 पदों के लिए आयोजित दारोगा मुख्य लिखित परीक्षा को बुधवार को रद कर दिया। परीक्षा के बाद कदाचार की सूचना सामने आने पर आयोग ने पहले स्पष्टीकरण दिया था, जबकि दो दिन पहले इंटरनेट मीडिया पर परीक्षा रद होने की सूचना को भ्रामक बताया था।

10 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन

दारोगा बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह फैसला बड़ा झटका है। इस भर्ती के लिए कुल 10 लाख 36 हजार 702 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 27 मई को मुख्य परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई थी।

पहले आयोग ने परीक्षा को बताया था कदाचार मुक्त

मुख्य परीक्षा के बाद तीन जून को आयोग ने अधिसूचना जारी कर परीक्षा को स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त बताया था। हालांकि, दो जिलों के एक-एक केंद्र पर वीक्षक या स्टाफ द्वारा अनुपयुक्त प्रश्न-पुस्तिका की तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किए जाने की बात भी आयोग ने स्वीकार की थी।

दो दिन पहले रद होने की सूचना को बताया भ्रामक

इसके बाद इंटरनेट मीडिया पर परीक्षा रद होने की सूचना प्रसारित होने लगी। बीते सोमवार को आयोग ने इस सूचना का खंडन करते हुए इसे भ्रामक बताया था। बुधवार को आयोग ने मुख्य परीक्षा रद करने का निर्णय जारी कर दिया।

प्रारंभिक परीक्षा में 7.26 लाख हुए थे शामिल

भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 18 और 21 जनवरी को दो पालियों में हुई प्रारंभिक परीक्षा से हुई थी। इसमें 7 लाख 26 हजार 231 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। कदाचार और ओएमआर में त्रुटि समेत अन्य कारणों से 29,272 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित किए गए थे।

मुख्य परीक्षा में 34,302 अभ्यर्थी हुए थे शामिल

जांच के बाद 6 लाख 96 हजार 959 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इनमें से 35,857 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया गया था। 27 मई को हुई मुख्य परीक्षा में 34,302 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

परिणाम और शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी के बीच परीक्षा रद होने की सूचना से अभ्यर्थियों की आगे की प्रक्रिया पर भी विराम लग गया है।

यह भी पढ़ें- Bihar Exam Cancelled List 2026: दारोगा, AEDO, सिविल कोर्ट समेत कई परीक्षाओं पर लगी रोक; वजह भी जानिए

यह भी पढ़ें- ब‍िहार में दारोगा भर्ती मुख्य परीक्षा रद: BPSSC ने दिया अपडेट, अब नई तारीख का इंतजार

यह भी पढ़ें- BPSC Action: 32 अभ्यर्थियों पर बड़ी कार्रवाई, तीन साल तक आयोग की परीक्षाओं में नहीं हो सकेंगे शामिल