विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BPSC Action: 32 अभ्यर्थियों पर बड़ी कार्रवाई, तीन साल तक आयोग की परीक्षाओं में नहीं हो सकेंगे शामिल

Published: Wed, 23 Sep 2026 08:16 PM (IST)

बीपीएससी ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी लिखित परीक्षा में कदाचार के आरोप में 32 अभ्यर्थियों पर कार्रवाई की है। इन ...और पढ़ें

बिहार लोक सेवा आयोग

बिहार लोक सेवा आयोग

HighLights

  1. बीपीएससी ने 32 अभ्यर्थियों पर कदाचार के लिए कार्रवाई की।

  2. सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी लिखित परीक्षा में कदाचार का मामला।

  3. ये अभ्यर्थी तीन साल तक बीपीएससी की परीक्षाओं में शामिल नहीं होंगे।

जागरण संवाददाता, पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी लिखित परीक्षा में कदाचार के मामले में 32 अभ्यर्थियों पर कार्रवाई की है। आयोग ने इन अभ्यर्थियों को तीन वर्ष तक अपनी परीक्षाओं में शामिल होने से रोक दिया है।

एक मई 2026 से लागू होगा आदेश

आयोग के अनुसार, संबंधित अभ्यर्थियों पर यह प्रतिबंध एक मई 2026 से प्रभावी होगा। परीक्षा के दौरान कदाचार में पकड़े गए अभ्यर्थियों से पहले स्पष्टीकरण मांगा गया था। प्राप्त जवाब और मामले की जांच के बाद आयोग ने यह निर्णय लिया।

वेबसाइट पर प्रकाशित की गई पूरी जानकारी

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी 32 अभ्यर्थियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। आयोग ने संबंधित अभ्यर्थियों की पहचान से जुड़ी जानकारी अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित की है।

इसमें नाम, पिता का नाम, पता और जन्मतिथि शामिल है। आयोग के इस निर्णय से प्रभावित अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में बीपीएससी की परीक्षाओं में शामिल नहीं हो सकेंगे।