Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Police: एक साल में दो दारोगा समेत नौ पुलिसकर्मी हुए बलिदान, आजादी के बाद से अब तक 1220 हुए बलिदानी

    By Edited By: Prateek Jain
    Updated: Fri, 20 Oct 2023 06:46 PM (IST)

    Bihar Police News पिछले एक साल में बिहार पुलिस के नौ पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी कर्तव्य के दौरान बलिदानी हुए हैं। इनमें दारोगा नंदकिशोर यादव एवं मो. अब्बास सहायक अवर निरीक्षक भुनेवश्वर सिंह एवं सतीश कुमार और सिपाही बाल्मीकि कुमार विक्रांत भारती रविश भारती और राजेश कुमार शामिल हैं। इसी माह वैशाली जिला बल के सिपाही अमिता बच्चन की भी गोली लगने से मौत हो गई थी।

    Hero Image
    एक साल में दो दारोगा समेत नौ पुलिसकर्मी हुए बलिदान, आजादी के बाद से अब तक 1220 हुए बलिदानी

    राज्य ब्यूरो, पटना। पिछले एक साल में बिहार पुलिस के नौ पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी कर्तव्य के दौरान बलिदानी हुए हैं।

    इनमें दारोगा नंदकिशोर यादव एवं मो. अब्बास, सहायक अवर निरीक्षक भुनेवश्वर सिंह एवं सतीश कुमार और सिपाही बाल्मीकि कुमार, विक्रांत भारती, रविश भारती और राजेश कुमार शामिल हैं। इसी माह वैशाली जिला बल के सिपाही अमिता बच्चन की भी गोली लगने से मौत हो गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत सरकार के आंकड़ों के अनुसार, देश भर में एक सितंबर, 2022 से 31 अक्टूबर, 2023 के बीच कर्तव्य निर्वहन के दौरान कुल 189 पदाधिकारी व कर्मी बलिदान हुए हैं।

    पुलिस संस्मरण दिवस के मौके पर रविवार को बिहार पुलिस मुख्यालय के द्वारा इन बलिदानियों को याद किया जाएगा। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-पांच, पटना में सुबह सात बजे इसको लेकर परेड का आयोजन किया गया है। इसमें वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

    चार एसपी व छह डीएसपी भी बलिदानी

    बिहार पुलिस मुख्यालय के अनुसार, वर्ष 1947 से वर्ष 2022 तक बिहार पुलिस के 1220 पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी कर्तव्य के दौरान बलिदानी हुए हैं। इनमें सर्वाधिक 761 सिपाही हैं। चार पुलिस अधीक्षक, छह पुलिस उपाधीक्षक, 15 इंस्पेक्टर और 159 दारोगा भी बलिदानियों की सूची में हैं। इसके अलावा 99 सहायक पुलिस अवर निरीक्षक एवं 176 हवलदार भी बलिदानी हुए हैं।

    इस साल बलिदानी पुलिसकर्मी

    16 अक्टूबर, 2023 : अमिता बच्चन, सिपाही, वैशाली जिला पुलिस

    15 फरवरी, 2023 : नंदकिशोर यादव, दारोगा, मोहनपुर ओपी, समस्तीपुर

    07 सितंबर, 2022 : बाल्मिकी कुमार, सिपाही, सिसवन थाना, सिवान

    18 जून, 2023 : मो. अब्बास, दारोगा, वारिसलीगंज थाना, नवादा

    09 जुलाई, 2023 : भुनेश्वर सिंह, एएसआइ, हुसैनगंज थाना, सिवान

    08 नवंबर, 2022 : विक्रांत भारती, सिपाही, सिकरौली थाना, बक्सर

    22 मई, 2023 : रविश भारती, सिपाही, रजौली थाना, नवादा

    11 अप्रैल, 2023 : सतीश कुमार, एएसआइ, चेरौत थाना, सीतामढ़ी

    26 अक्टूबर, 2022 : राजेश कुमार, सिपाही, यादवपुर थाना, गोपालगंज

    इन राज्यों व बलों के सर्वाधिक बलिदान

    बीएसएफ - 22

    छत्तीसगढ़ - 19

    मध्यप्रदेश - 18

    कर्नाटक - 16

    सीआरपीएफ - 15

    आरपीएफ - 13

    य‍ह भी पढ़ें - Bihar Election News: पंचायतों से पहले नगर निकायों में होंगे उप चुनाव, 5 दिसंबर के बाद कभी भी हो सकती है घोषणा

    य‍ह भी पढ़ें - Bihar: मवेशी चोरों ने मोहनपुर ओपी थानाध्यक्ष को आंख के पास मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

    comedy show banner