विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना-दानापुर समेत कई स्टेशनों पर 16 से 26 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट बंद, रेलवे ने क्यों लिया ऐसा फैसला

Published: Fri, 06 Nov 2026 09:09 PM (IST)

छठ महापर्व के बाद यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने 16 से 26 नवंबर तक ...और पढ़ें

छठ के बाद भीड़ नियंत्रण: 16 से 26 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट बिक्री बंद (AI Generated Image)

छठ के बाद भीड़ नियंत्रण: 16 से 26 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट बिक्री बंद (AI Generated Image)

HighLights

  1. छठ के बाद भीड़ नियंत्रण के लिए रेलवे का कदम।

  2. 16 से 26 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट बिक्री पर रोक।

  3. पटना जंक्शन सहित प्रमुख स्टेशनों पर लागू होगा।

जागरण संवाददाता, पटना। छठ महापर्व के बाद घर लौटने वाले यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण की तैयारी तेज कर दी है।

पूर्व मध्य रेल ने 16 से 26 नवंबर तक चिह्नित प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद रखने का निर्णय लिया है। इस दौरान पटना जंक्शन, राजेंद्र नगर टर्मिनल, पाटलिपुत्र और दानापुर स्टेशन पर भी यात्रियों के परिजनों को प्लेटफॉर्म टिकट नहीं मिलेंगे।

रेलवे के आदेश के मुताबिक प्रतिबंध दानापुर, डीडीयू, सोनपुर और समस्तीपुर मंडलों के चयनित स्टेशनों पर प्रभावी रहेगा। गया, डीडीयू, सासाराम, डेहरी आन सोन, हाजीपुर, बरौनी, खगड़िया और मुजफ्फरपुर समेत कई अन्य स्टेशन भी इसकी जद में रहेंगे।

समस्तीपुर मंडल के दरभंगा, सहरसा, रक्सौल, सीतामढ़ी, जयनगर, मधुबनी और पूर्णिया कोर्ट सहित अन्य चिह्नित स्टेशनों पर भी बिक्री बंद रहेगी।

प्रतिबंध को प्रभावी बनाने के लिए रेलवे ने टिकट प्रणाली में बदलाव के निर्देश दिए हैं। स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन और रेलवन मोबाइल एप से भी प्लेटफॉर्म टिकट जारी नहीं होंगे।

हालांकि बुजुर्गों, निरक्षरों और महिला यात्रियों की सहायता के लिए आने वाले व्यक्तियों को जरूरत के अनुसार छूट दी जा सकती है। रेलवे का उद्देश्य अनावश्यक भीड़ घटाकर यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना है।

बैरगनिया और घोड़ासहन स्टेशन पर दो जोड़ी ट्रेनों का ठहराव

यात्रियों की सुविधा एवं रेल सेवाओं की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए समस्तीपुर मंडल के बैरगनिया एवं घोड़ासहन स्टेशनों पर दो जोड़ी ट्रेनों के अस्थायी ठहराव प्रदान की गई है। इससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी तथा इस रेलखंडों पर रेल संपर्कता और बेहतर होगी।

गाड़ी संख्या 17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस 11 नवंबर से 15.23 बजे बैरगनिया स्टेशन पहुंचेगी तथा 15.25 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस 12 नवंबर से 03.56 बजे बैरगनिया स्टेशन पहुंचेगी तथा 03.58 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

गाड़ी संख्या 04014 आनंद विहार-लौकहा बाजार स्पेशल11 नवंबर से 12.50 बजे घोड़ासहन स्टेशन पहुंचेगी तथा 12.52 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 04013 लौकहा बाजार-आनंद विहार स्पेशल 12 नवंबर से 03.32 बजे घोड़ासहन स्टेशन पहुंचेगी तथा 03.34 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

यह भी पढ़ें- Diwali पर घर वापसी में 'ब्रेक': 11-11 घंटे लेट चल रहीं बिहार आने वाली ट्रेनें, स्टेशनों पर यात्री बेहाल

यह भी पढ़ें- त्योहारों में यात्रियों को राहत, हावड़ा-रक्सौल के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; चेक करें शेड्यूल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।