विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BCECE Exam: नर्सिंग, फार्मेसी व पैरा मेडिकल कोर्स में नामांकन के लिए करें आवेदन, परीक्षा की तारीख जारी

By Shubh Narayan PathakEdited By:
Published: Sat, 04 Jun 2022 12:09 PM (IST)

Bihar Para Medical Entrance Exam 2022 बिहार में नर्सिंग फार्मेसी व पैरा मेडिकल कोर्स में नामांकन के लिए परीक्षा की ...और पढ़ें

Bihar Paramedical Exam Date: बिहार में फार्मेसी और पैरा मेडिकल कोर्स प्रवेश परीक्षा की तिथि जारी। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
Bihar Paramedical Exam Date: बिहार में फार्मेसी और पैरा मेडिकल कोर्स प्रवेश परीक्षा की तिथि जारी। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

जागरण संवाददाता, पटना। बिहार के सरकारी नर्सिंग, फार्मेसी, कृषि, पैरा मेडिकल कोर्स में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा 24 और 25 जुलाई को आयोजित होगी। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीईसीईबी) ने बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (बीसीइसीइ) 2022 का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है। इसके तहत अब आनलाइन आवेदन की तिथि छह से बढ़ा कर 20 जून कर दी है। अभ्यर्थी 20 जून तक आवेदन करेंगे और चालान से पेमेंट भी कर सकेंगे। आनलाइन पेमेंट 21 जून तक कर सकेंगे।

12 जुलाई को जारी होगा प्रवेश पत्र 

आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर सुधार 24 से 26 जून रात 11:59 बजे तक कर सकते हैं। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 12 जुलाई को जारी कर दिया जाएगा। सामान्य अभ्यर्थियों के लिए एक हजार रुपये तथा अन्य अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये रखे गए हैं। पीसीएमबी के लिए 1100 रुपये देने होंगे। प्रवेश पत्र व परीक्षा की तिथि बाद में जारी की जाएगी।

पालीटेक्निक में नामांकन के लिए नौ व 10 जुलाई को होगी परीक्षा

डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2022 के तहत अब पालीटेक्निक कालेजों में नामांकन के लिए नौ एवं 10 जुलाई को प्रवेश परीक्षा होगी। इसके लिए भी अब आनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी गई है। पालीटेक्निक, पार्ट टाइम (चार वर्षीय), पालीटेक्निक अभियंत्रण, पारा मेडिकल (इंटर स्तरीय), पैरा मेडिकल (माध्यमिक स्तरीय) में प्रवेश के लिए परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 12 जून रात 11:59 बजे तक है। 

30 तक इंजीनियरिंग व फार्मेसी स्नातक डिग्री में प्रवेश को रजिस्ट्रेशन

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (पाश्र्विक प्रवेश) 2022, तीन वर्षीय अभियंत्रण डिप्लोमा, दो वर्षीय पैरा मेडिकल एवं दो वर्षीय फार्मेसी डिप्लोमा पाठ्यक्रम सफल स्टूडेंट्स स्नातक अभियंत्रण, स्नातक पैरा मेडिकल एवं स्नातक फार्मेसी डिग्री पाठ्यक्रम के द्वितीय वर्ष में एडमिशन ले सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी पांच से 30 जून तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन फार्म में सुधार चार से पांच जुलाई रात 11:59 बजे तक कर सकते हैं। प्रवेश पत्र 14 जुलाई को जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा 25 जुलाई को होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।