Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Panchayati Raj: बिहार की 12 पंचायती संस्थाओं को अच्छे काम का मिलेगा इनाम, यहां देखें पूरी सूची

    By Shubh Narayan PathakEdited By:
    Updated: Sat, 03 Apr 2021 08:04 AM (IST)

    बिहार की 12 पंचायती राज संस्थाओं को अच्छे काम के लिए इनाम दिया जाएगा। केंद्र के पंचायती राज मंत्रालय ने वर्ष 2019-20 में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कारों का एलान कर दिया है। चुनी गई पंचायतों में सीतामढ़ी नालंदा रोहतास औरंगाबाद दरभंगा समस्तीपुर एवं गया जिले की हैं।

    Hero Image
    बिहार की इन पंचायतों को मिलेगा अच्‍छे काम का इनाम। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

    पटना, राज्य ब्यूरो। बिहार की 12 पंचायती राज संस्थाओं को अच्छे काम के लिए इनाम दिया जाएगा। केंद्र के पंचायती राज मंत्रालय ने वर्ष 2019-20 में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कारों का एलान कर दिया है। चुनी गई पंचायतों में सीतामढ़ी, नालंदा, रोहतास, औरंगाबाद, दरभंगा, समस्तीपुर एवं गया जिले की हैं। सबसे ज्यादा पुरस्कार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा की झोली में आए हैैं। जिला परिषद को 50 लाख रुपये, पंचायत समिति को 25 लाख रुपये और ग्राम पंचायतों को आठ लाख की राशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। इसी प्रकार एक ग्राम पंचायत को नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्रामसभा पुरस्कार दिया जाएगा जिसके तहत 10 लाख की राशि दी जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक-एक पंचायत को मिलेंगे पांच-पांच लाख रुपए

    ग्राम पंचायत विकास योजना और बाल मैत्री ग्राम पंचायत पुरस्कार की श्रेणी में एक-एक पंचायत को पांच-पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। चुनी गई पंचायती राज संस्थाओं को केंद्र सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।

    कौन-कौन पुरस्कार दिए गए

    नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार (एनडीआरजीजीएसपी), बाल हितैषी ग्राम पंचायत पुरस्कार (सीएफजीपीए), ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार (जीपीडीपीए) और दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण (डीडीयूपीएसपी) पुरस्कार दिया गया है।

    • पांच लाख से 50 लाख रुपये तक होगी पुरस्कार की राशि
    • भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय ने किया एलान
    • 24 अप्रैल को मिलेगा पुरस्कार, सबसे ज्यादा नालंदा को

    श्रेणीवार विजेता त्रिस्तरीय पंचायतों की स्थिति

    बिहार में पहला पुरस्कार नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार सीतामढ़ी जिले के सुरसंड प्रखंड की बगाढ़ी ग्राम पंचायत को मिलेगा। वहीं, दूसरा पुरस्कार बाल हितैषी ग्राम पंचायत पुरस्कार नालंदा जिले के एकंगसराय प्रखंड के कोसियावां ग्राम पंचायत को दिया गया है। तीसरा पुरस्कार विजेता ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार रोहतास जिले में अकोढ़ीगोला प्रखंड की बिसैनीकला पंचायत है। इसके अलावा दीनदयाल उपाध्याय नालंदा जिले के जिला परिषद को दिया गया है।

    चार पंचायत समितियों को भी मिलेगा पुरस्‍कार

    चार पंचायत समितियों को दीनदयाल उपाध्याय पंचायत समिति सशक्तिकरण पुरस्कार दिया जाएगा। इसमें रोहतास जिले का अकोढ़ीगोला पंचायत समिति, गया जिले का गया सदर पंचायत समिति एवं इमामगंज पंचायत समिति और औरंगाबाद जिले में कुटुंबा पंचायत समिति है। दीनदयाल उपाध्याय ग्राम पंचायत सशक्तिकरण  पुरस्कार के लिए नालंदा जिले का सिलाव प्रखंड का सबैत ग्राम पंचायत है। दरभंगा जिले में केवटी रनवे प्रखंड के असराहा ग्राम पंचायत है। इसी तरह समस्तीपुर जिले में समस्तीपुर प्रखंड का मोहनपुर ग्राम पंचायत और गया जिले में गया सदर प्रखंड का  औरांव ग्राम पंचायत चयनित हुआ है।

    comedy show banner
    comedy show banner