Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News: कोलकाता से बिहार लौटे लालू, छठ पर लोगों के कल्याण की कामना की; राबड़ी-तेजस्‍वी और राजश्री भी थे साथ

    By Jagran NewsEdited By: Prateek Jain
    Updated: Sun, 19 Nov 2023 07:57 PM (IST)

    देश के पूर्व रेल मंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद ने बिहार के साथ देशभर में छठ पर्व करने वालों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने राज्य के कल्याण की कामना भी की है। लालू प्रसाद अपने परिवार के साथ पिछले तीन दिनों से कोलकाता में थे। कोलकाता वे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए गए थे।

    Hero Image
    कोलकाता से बिहार लौटे लालू, छठ पर लोगों के कल्याण की कामना की; राबड़ी-तेजस्‍वी, राजश्री भी थे साथ। (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, पटना। देश के पूर्व रेल मंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद ने बिहार के साथ देशभर में छठ पर्व करने वालों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने राज्य के कल्याण की कामना भी की है।

    लालू प्रसाद अपने परिवार के साथ पिछले तीन दिनों से कोलकाता में थे। कोलकाता वे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए गए थे। उनके साथ पत्नी राबड़ी देवी उनके छोटे पुत्र एवं बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एवं तेजस्वी की पत्नी राजश्री भी साथ थीं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोलकाता से लौटने के बाद पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से बात की और सूर्य और जल की पूजा के लिए मनाए जाने वाले चार दिवसीय छठ पर्व के अनुष्ठान की लोगों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि छठ का त्योहार अब अंतरराष्ट्रीय स्तर का त्योहार बन गया है। छठ माता हम सभी पर कृपा करें।

    इस अवसर पर, मैं बिहार के विकास और प्रगति के लिए प्रार्थना करता हूं। उन्होंने कहा यह पर्व लोगों को शांति और भाईचारे का संदेश देता है लोगों को इस पर्व से प्रेरणा लेनी चाहिए और समाज में आपसी प्रेम और भाईचारा बना कर रखना चाहिए।

    वहीं, बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी लोगों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व जाति धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाने वाला पर्व है। लोग इस पर इससे सीख लें और समाज में आपसी प्रेम एवं भाईचारा बनाकर रहे।

    तेजस्वी के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी एवं उनके बड़े पुत्र तेज प्रताप ने भी लोगों को छठ पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

    यह भी पढ़ें - IND Vs AUS Final: ईशान क‍ि‍शन की मां बोली- आज छठ है तो मैच में धमाल होना तय, डिप्‍टी CM तेजस्‍वी ने भी दि‍या बयान

    यह भी पढ़ें - तेजस्वी यादव के नाम पर बना छठ घाट, लालू के साथ लगाई गई प्रतिमा, फिर राजद नेता ने मांग लिया गजब का आशीर्वाद