Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News: मध्य सेवा कालीन प्रशिक्षण के तहत बिहार आए IFS अधिकारियों ने सीएम नीतीश कुमार से की मुलाकात

    Updated: Fri, 25 Apr 2025 08:51 PM (IST)

    बिहार में मध्य सेवा कालीन प्रशिक्षण के तहत आए IFS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। उन्होंने बिहार में हो रहे विकास की सराहना की और ...और पढ़ें

    Hero Image
    बिहार में IFS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की मुलाकात

    डिजिटल डेस्क, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आज 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में मध्य सेवा कालीन प्रशिक्षण चरण 2 के तहत बिहार भ्रमण पर आये भारतीय विदेश सेवा के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इन भ्रमण करने वाले पदाधिकारियों में बिहार के दरभंगा जिले के रहने वाले विदेश मंत्रालय, भारत सरकार में पदस्थापित अमित कुमार मिश्रा, सुपौल जिले के रहने वाले ऑस्ट्रेलिया में पदस्थापित डॉ० सुशील कुमार और गया जिले के रहने वाले लाइबेरिया देश में पदस्थापित मनोज बिहारी वर्मा शामिल हैं। भारतीय विदेश सेवा के इन पदाधिकारियों ने 21 से 25 अप्रैल की अवधि में मध्य सेवा कालीन प्रशिक्षण चरण 2 के तहत आर्थिक, व्यापारिक एवं वाणिज्यिक परिवेश से अवगत होने हेतु बिहार का भ्रमण किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान भारतीय विदेश सेवा के इन पदाधिकारियों ने कहा कि बिहार काफी तरक्की कर रहा है। हर क्षेत्र में यहां विकास दिख रहा है। यहां के लोगों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में काफी बदलाव आया है। बिहार की छवि सभी जगह बदली है। राज्य का माहौल काफी खुशनुमा है और लोगों की विकास के प्रति सकारात्मक मानसिकता दिख रही है। हमलोगों ने भ्रमण के दौरान महसूस किया कि पहले के बिहार और अब के बिहार में काफी बदलाव आया है। मुख्यमंत्री ने भारतीय विदेश सेवा के आगंतुक पदाधिकारियों को शुभकामनायें दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, सामान्य प्रशासन विभाग की विशेष सचिव रचना पाटिल सहित भारतीय विदेश सेवा के पदाधिकारी उपस्थित थे।