यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar News: नेपाल बॉर्डर से रक्सौल लाई जा रही 919 किलो गांजे की खेप बरामद, ट्रक समेत दो गिरफ्तार
नेपाल के मकवानपुर जिले के हेटौडा के रास्ते भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे भारतीय नंबर प्लेट वाले एक ट्रक ...और पढ़ें

HighLights
- नेपाल सीमा से रक्सौल लाया जा रहा 919 किलो गांजा जब्त।
- ट्रक में गुप्त तहखाना बनाकर रखा था गांजा।
जागरण संवाददाता, रक्सौल, पूच: नेपाल के मकवानपुर जिले के हेटौडा के रास्ते भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे भारतीय नंबर प्लेट वाले एक ट्रक से 919 किलोग्राम गांजा सहित जब्त किया गया है। साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।
नेपाल सीमा पर की गई इस कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुए सशस्त्र पुलिस उपरीक्षक अनिल कार्की ने बताया कि नेपाल सीमा से गांजे की एक बड़ी खेप की तस्करी होने के बारे में गुप्त सूचना मिली थी।
मुखबिरों ने बताया था कि भारतीय नंबर वाला एक ट्रक नेपाल के चितवन से लौट रहा है, जिसमें भारी मात्रा में नारकोटिक्स लोड है। नेपाल के रास्ते सीमावर्ती रक्सौल की ओर जा रहा है।
गुप्त तहखाना बनाकर रखा था गांजा
सूचना के बाद सशस्त्र एसपी श्री कार्की ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहाड़ी रास्तों पर गहन जांच अभियान शुरू किया। इस दौरान हेटौडा औद्योगिक क्षेत्र के पुलिस टीम ने ट्रक के चालक करीब 45 वर्षीय दुलारे यादव और सह चालक योगेश वर्मा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जांच में ट्रक के अंदर अलग-अलग जगहों पर बने गुप्त तहखाने और ट्रक के केबिन में रखे उक्त गांजा जब्त किया।
अलग-अलग पूछताछ कर रही पुलिस
उक्त दोनों चालकों से पुलिस अलग-अलग पूछताछ कर रही है। पुलिस गिरफ्तार दोनों लोगों का पैतृक निवास का पता फिलहाल नहीं बता रही है। पुलिस को संदेह है कि इस धंधे में ट्रांसपोर्ट व ट्रक मालिक का हाथ है। जिसके संबंध में पुलिस खोजबीन कर रही है। इसके अलावा उक्त ट्रक व चालक के पास एक नेपाली नंबर और नाम मिला है। जिसकी खोज पुलिस कर रही है।
