Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rahul Gandhi: बिहार की महिलाओं के लिए खुशखबरी, राहुल गांधी के बर्थडे पर ये खास काम करेगी कांग्रेस

    Updated: Wed, 18 Jun 2025 06:24 PM (IST)

    महिला कांग्रेस बिहार में राहुल गांधी के जन्मदिन पर 25 हजार महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरित करेगी जिसका उद्देश्य उन्हें कपड़ा मुक्त और स्वच्छ जीवन प्रदान करना है। कांग्रेस के सर्वे में पाया गया कि बिहार में 80% किशोरियों को सेनेटरी पैड नहीं मिलते। प्रियदर्शिनी उड़ान प्रोजेक्ट के तहत कांग्रेस ने बेगूसराय व वैशाली में नैपकिन मशीनें लगाई हैं। सदाकत आश्रम में अनुग्रह नारायण सिंह की 138वीं जयंती मनाई गई।

    Hero Image
    राहुल गांधी के जन्मदिन पर 25 हजार सेनेटरी पैड वितिरित करेगी कांग्रेस

    राज्य ब्यूरो, पटना। लोकसभा सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर महिला कांग्रेस बिहार में 25 हजार महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरित करेगी, ताकि महिलाएं ''कपड़ा मुक्त'' हो सकें और स्वच्छता के साथ सम्मानपूर्ण जीवन जी सकें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुधवार को सदाकत आश्रम में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में विधायक प्रतिमा कुमारी दास, पूर्व विधायक अमिता भूषण, बिहार कांग्रेस की महिला प्रभारी प्रीति उपाध्याय ने इसकी जानकारी दी।

    महिला नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सर्वे के अनुसार, बिहार में 80 प्रतिशत किशोरियों को सेनेटरी पैड नहीं मिलते हैं। बिहार के 40,000 स्कूलों में से मात्र 350 स्कूलों में ही सेनेटरी पैड उपलब्ध हैं।

    इसके समाधान के लिए राहुल गांधी के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस ने "प्रियदर्शिनी उड़ान प्रोजेक्ट'' के तहत यह जिम्मेदारी उठाई है। कांग्रेस ने बेगूसराय व वैशाली में सेनेटरी नैपकिन बनाने की मशीनें स्थापित की हैं।

    सदाकत आश्रम में मनाई गई अनुग्रह बाबू की जयंती

    प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में बुधवार को बिहार विभूति डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह की 138 वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि अनुग्रह बाबू स्पष्ट वक्ता थे तथा सादा जीवन उच्च विचार की प्रतिमूर्ति थे।

    उन्होंने राजेंद्र बाबू समेत अन्य नेताओं के साथ कंधे-से-कंधे मिलाकर देश की स्वाधीनता की लड़ाई लड़ी। जयंती समारोह में विधान पार्षद डॉ. समीर कुमार सिंह, प्रतिमा कुमारी दास, मोती लाल शर्मा, जमाल अहमद भल्लू, संजीव सिंह, कपिलदेव प्रसाद यादव, डॉ. संजय यादव समेत कई नेता शामिल रहे।