विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार MLC चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, 5 सीटों के लिए सुपरवाइजर तैनात 

Published: Sun, 04 Oct 2026 02:35 PM (IST)

बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव के लिए कांग्रेस ने संगठनात्मक तैयारी शुरू कर दी है।

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. कांग्रेस ने बिहार विधान परिषद चुनाव की तैयारी शुरू की।

  2. पांच स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पर्यवेक्षक नियुक्त।

  3. पर्यवेक्षक चुनावी गतिविधियों और संगठन में समन्वय करेंगे।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने पांच निर्वाचन क्षेत्रों में अपने उम्मीदवारों के साथ चुनावी समन्वय के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। 

इनकी जिम्मेदारी संबंधित क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियों को गति देने और संगठन के नेताओं-कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाने की होगी।

दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. मदन मोहन झा के साथ पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, पूर्व विधायक संजय तिवारी और पूर्व विधायक प्रतिमा कुमारी दास को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मनोज कुमार जायसवाल के लिए पूर्व विधायक डॉ. शकील अहमद खान, विधायक आबिदुर रहमान और विधायक मनोज विश्वास जिम्मेदारी संभालेंगे।

दरभंगा स्नातक सीट पर प्रत्याशी रजनीकांत पाठक के साथ पूर्व विधायक पूनम पासवान, पूर्व विधायक भावना झा और पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा को लगाया गया है।

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में संजय यादव के साथ पूर्व विधायक विजय शंकर दूबे, पूर्व विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्रा और पूर्व विधायक विश्वनाथ राम पर्यवेक्षक होंगे।

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में असदुल्लाह खान के साथ पूर्व मंत्री श्याम सुंदर सिंह धीरज, पूर्व विधायक संतोष मिश्रा और पूर्व विधायक अनिल सिंह को जिम्मेदारी मिली है।

पार्टी ने सभी पर्यवेक्षकों को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र में संगठन के साथ समन्वय कर चुनावी तैयारी को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें- बिहार MLC चुनाव: RJD का कांग्रेस पर पलटवार, दरभंगा सीट पर भी उतारा प्रत्याशी 

यह भी पढ़ें- भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को आएंगे पटना, मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकात