बिहार MLC चुनाव: RJD का कांग्रेस पर पलटवार, दरभंगा सीट पर भी उतारा प्रत्याशी
बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर महागठबंधन में आंतरिक कलह खुलकर सामने आ गई है।

टिकट थमाते लालू यादव। फोटो जागरण
HighLights
राजद ने दरभंगा शिक्षक सीट पर अपना प्रत्याशी उतारा।
यह सीट महागठबंधन समझौते के तहत कांग्रेस के लिए थी।
राजद के इस कदम से महागठबंधन की एकजुटता पर सवाल।
जागरण संवाददाता, पटना। बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले आगामी चुनाव को लेकर महागठबंधन के भीतर का अंतरकलह पूरी तरह सामने आ गया है।
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कुमर राय को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इसके साथ ही विधान परिषद चुनाव में RJD के कुल प्रत्याशियों की संख्या बढ़कर सात हो गई है।
आपको बता दें कि RJD ने शुरुआत में अपने 6 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। गठबंधन के तहत दरभंगा शिक्षक सीट कांग्रेस के लिए और तिरहुत शिक्षक सीट भाकपा (CPI) के लिए छोड़ी गई थी। वर्तमान में इन दोनों सीटों पर इन्हीं दोनों दलों का कब्जा है।
हालांकि, हाल ही में कांग्रेस द्वारा पांच प्रत्याशियों के नाम की एकतरफा घोषणा किए जाने के बाद RJD ने कड़ा रुख अपनाया। कांग्रेस के इस कदम के प्रतिरोध में RJD ने दरभंगा शिक्षक सीट पर अपना प्रत्याशी उतारकर सीधे मुकाबले की राह चुन ली है।
दोनों प्रमुख घटक दलों के बीच इस सीधे टकराव ने महागठबंधन की एकजुटता पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।
इस टकराव के बाद स्पष्ट है कि महागठबंधन मात्र कागजी है। धरातल पर कांग्रेस और राजद एक साथ नहीं।
यह भी पढ़ें- Bihar MLC Election: JDU विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन की तैयारी, नीतीश कुमार के नाम का सहारा भी छिना
यह भी पढ़ें- कोसी स्नातक MLC सीट बचा पाएगी BJP? राजद के बाद कांग्रेस उम्मीदवार का होगा नामांकन, क्या वोटरों को लुभा पाएंगे PK
