विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार MLC चुनाव का मंगल से बिगुल, 8 सीटों पर नामांकन शुरू; NDA के सीट गणित पर सबकी नजर

Published: Mon, 28 Sep 2026 09:15 PM (IST)

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों (चार शिक्षक, चार स्नातक) के लिए मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है, ...और पढ़ें

सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री

सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री

HighLights

  1. बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू।

  2. 23 अक्टूबर को मतदान, 27 अक्टूबर को होगी मतगणना।

  3. NDA, राजद और जन सुराज ने उतारे अपने प्रत्याशी।

राज्य ब्यूरो,पटना। बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए मंगलवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इनमें चार शिक्षक और चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। निर्वाचन आयोग की अधिसूचना जारी होने के साथ ही उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन की अंतिम तारीख छह अक्टूबर निर्धारित है।

नामांकन पत्रों की जांच सात अक्टूबर को होगी, जबकि उम्मीदवार नौ अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। इन आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी और चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी।

NDA में चार-चार सीटों का फॉर्मूला

विधान परिषद की इन आठ सीटों को लेकर एनडीए में सीटों का बंटवारा हो चुका है। जदयू ने अपने हिस्से की चार सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, जबकि भाजपा के हिस्से में भी चार सीटें गई हैं। भाजपा ने भी अपने चार उम्मीदवार तय कर लिए हैं, हालांकि नामांकन के साथ तस्वीर और स्पष्ट होगी।

जदयू ने पटना स्नातक से नीरज कुमार, तिरहुत स्नातक से अभिषेक झा, सारण शिक्षक से आनंद पुष्कर और दरभंगा शिक्षक से घनश्याम राय को मैदान में उतारा है। वहीं भाजपा के चार उम्मीदवारों को लेकर पार्टी स्तर पर प्रक्रिया पूरी होने की जानकारी सामने आई है।

राजद ने छह सीटों पर उतारे प्रत्याशी

विपक्षी खेमे में राजद की ओर से छह सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की जा चुकी है। दो सीटें उसने महागठबंधन के सहयोगी दलों के लिए छोड़ी हैं। कांग्रेस और भाकपा की ओर से इन सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर तस्वीर नामांकन के दौरान और साफ होगी।

जन सुराज ने भी आठों सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं। पटना स्नातक से डॉ. अनुज सिंह समेत पार्टी ने सभी संबंधित सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं।

23 अक्टूबर को वोटिंग, 27 को आएगा रिजल्ट

नामांकन शुरू होने के साथ ही अब सभी आठ निर्वाचन क्षेत्रों में चुनावी मुकाबले की तस्वीर सामने आने लगेगी। शिक्षक और स्नातक मतदाता 23 अक्टूबर को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

वर्तमान सदस्यों का कार्यकाल नवंबर में समाप्त हो रहा है। चुनाव कार्यक्रम के तहत नामांकन, जांच, नाम वापसी और मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 27 अक्टूबर को मतगणना होगी।

यह भी पढ़ें- बिहार MLC चुनाव के लिए RJD ने खोले पत्ते, 6 सीटों पर उम्मीदवार तय; इन चेहरों पर खेला दांव

यह भी पढ़ें- बिहार MLC चुनाव: जन सुराज ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, सभी 8 सीटों पर कैंडिडेट फाइनल

यह भी पढ़ें- बिहार MLC चुनाव: जदयू ने चार सीटों पर उतारे उम्मीदवार, नीरज कुमार समेत इन नेताओं को मिला टिकट