बिहार MLC चुनाव: जन सुराज ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, सभी 8 सीटों पर कैंडिडेट फाइनल
Bihar Legislative Council Election: जन सुराज पार्टी ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी शेष तीन सीटों पर भी ...और पढ़ें

तिरहुत स्नातक से डॉ. विमोहन कुमार और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भूषण झा को प्रत्याशी घोषित किया गया है। फाइल फोटो
HighLights
जन सुराज ने बिहार विधान परिषद के सभी 8 प्रत्याशी घोषित किए।
पटना स्नातक से डॉ. अनुज सिंह, तिरहुत से डॉ. विमोहन कुमार उम्मीदवार।
शिक्षा, रोजगार, शिक्षक समस्याएँ जन सुराज के मुख्य चुनावी मुद्दे।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Jan Suraj Candidate List: प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए अपने सभी प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। पार्टी ने गुरुवार को बाकी बची तीन सीटों के लिए भी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।
तीन नई सीटों पर घोषणा
पार्टी द्वारा जारी नई सूची के अनुसार पटना स्नातक से डॉ. अनुज सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं तिरहुत स्नातक से डॉ. विमोहन कुमार और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भूषण झा को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

सभी सीटों पर प्रत्याशी तय
इससे पहले 20 सितंबर को जन सुराज पांच सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम साफ कर चुकी है। इस तरह पार्टी ने विधान परिषद की सभी आठ सीटों पर अपने प्रत्याशी पूरी तरह तय कर लिए हैं।
चुनावी मुद्दे और शेड्यूल
कुल आठ सीटों में चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जुड़ी हैं। जन सुराज ने शिक्षा, रोजगार और शिक्षकों की समस्याओं को अपने चुनाव का मुख्य आधार बनाया है। इन सीटों के लिए 6 अक्टूबर तक नामांकन होगा, जबकि 23 को वोटिंग और 27 अक्टूबर को नतीजे आएंगे।
