विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

3N का संयोग, जानदार होगा मुकाबला; JDU MLC प्रत्याशी नीरज सिंह ने ठोकी ताल, अनंत सिंह से मिल रही चुनौती

Published: Mon, 05 Oct 2026 01:16 PM (IST)

बिहार विधान परिषद चुनाव में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी नीरज सिंह नामांकन कर रहे हैं।

नीरज सिंह Vs अनंत सिंह। फाइल फोटो

नीरज सिंह Vs अनंत सिंह। फाइल फोटो

HighLights

  1. जदयू प्रत्याशी नीरज सिंह पटना स्नातक सीट से नामांकन कर रहे हैं।

  2. अनंत सिंह ने नीरज सिंह को हराने की खुली चुनौती दी है।

  3. अनंत सिंह के बागी तेवर से जदयू में खलबली मची है।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में विधान परिषद चुनाव (Bihar MLC Election 2026) को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। 6 अक्टूबर को नामांकन का आखिरी दिन है। इससे पहले आज (5 अक्टूबर 2026) जदयू प्रत्याशी नीरज सिंह पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन कर रहे हैं।

इस सीट से उनका मुख्य मुकाबला जनसुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह से है, जिन्हें मोकामा से JDU के ही विधायक अनंत सिंह का भरपूर समर्थन मिल रहा है। अनंत की एंट्री से पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मुकाबला दिलचस्प हो गया है। यहां असली मुकाबला अनंत सिंह बनाम नीरज सिंह माना जा रहा है।

3N का संयोग, कार्यकर्ता तैयार

नामांकन से पहले जदयू MLC प्रत्याशी नीरज कुमार ने जीत का दावा किया। चुनाव की तैयारी पर उन्होंने कहा कि हमें तैयारी हमको करना पड़ता है? हमारे कार्यकर्ता खुद तैयार रहते हैं। तन-मन-धन, 3 का पर्याय है। नीतीश कुमार, निशांत कुमार और संयोग से मेरा भी नाम 'N' से शुरू होता है।

उन्होंने कहा कि जब नीतीश कुमार जी का आशीष मिला हुआ हो, निशांत कुमार जी का प्रचार शुरू हो गया हो, तो मुकाबला तो शानदार और जानदार होगा।

अनंत सिंह ने दी है खुली चुनौती

नीरज सिंह को उनकी ही पार्टी के विधायक अनंत सिंह ने तगड़ी चुनौती मिल रही है। अनंत सिंह ने उन्हें MLC चुनाव में हराने का बीड़ा उठाया है।

अनंत सिंह का आरोप है कि नीरज सिंह ने पिछले 4 चुनावों में उनके खिलाफ काम किया। यही नहीं, AK47 और दुलारचंद मर्डर केस में फंसाने का भी आरोप भी अनंत सिंह ने नीरज सिंह पर लगाया है।

बागी तेवर से बदलेगा राजनीतिक समीकरण

अनंत सिंह ने साफ कहा है कि चाहे पार्टी रहे या जाए, वह नीरज सिंह का समर्थन नहीं करेंगे, बल्कि उनके खिलाफ खड़े प्रत्याशी अनुज सिंह का प्रचार कर रहे हैं।

अनंत सिंह के बागी तेवर पर जदयू में खलबली है और ललन सिंह को विवाद सुलझाने की जिम्मेदारी मिली है। हालांकि अनंत सिंह मानने के मूड में दिखाई नहीं दे रहे हैं। 

फिलहाल पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र Bihar MLC Election की सबसे हॉट सीट बन गई है। अब देखना ये होगा कि यहां के ग्रेजुएट मतदाता किसे पसंद करते हैं और पार्टी अनंत सिंह पर क्या एक्शन लेगी।

यह भी पढ़ें- Bihar MLC Election: अनंत सिंह का नीरज के खिलाफ मोर्चा, बोले- किसी के बड़ाहिल नहीं; व्यक्तिगत रूप से नीतीश के साथ

यह भी पढ़ें- Bihar MLC Election: JDU विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन की तैयारी, नीतीश कुमार के नाम का सहारा भी छिना 

समाचार एजेंसी IANS के इनपुट के साथ