Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • bihar
  • patna-city
LIVE BLOG

Bihar Exit Poll Result 2024 Live: बिहार का एग्जिट पोल चौंकाने वाला, ABP-C Voter ने NDA को दी इतनी सीटें

Bihar Lok Sabha Election Exit Poll Result 2024 LIVE Updates: बिहार लोकसभा चुनाव के परिणाम 4 जून को आएंगे। इससे पहले आज शाम 6.30 बजे हम आपको 40 सीटों का एग्जिट पोल दिखाएंगे। बता दें कि बिहार में 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 17, जनता दल यूनाइटेड ने 16, लोक जनशक्ति पार्टी ने 6 और कांग्रेस ने 1 सीट जीती थी। लालू यादव की राष्ट्रीय जनता दल का खाता नहीं खुला था।

By Rajat Mourya Sat, 01 Jun 2024 09:57 PM (IST)
News Article Hero Image

Bihar Lok Sabha Election Exit Poll Result 2024 LIVE Updates: बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान संपन्न हो गया है। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हुआ था। वहीं, अंतिम चरण का मतदान आज शाम 6 बजे संपन्न हुआ। बिहार में कुल 7 चरणों में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई। बता दें कि देश की राजनीति के लिहाज से बिहार सबसे अहम राज्यों में से एक है। यहां से लोकसभा के लिए 40 सदस्यों का चुनाव होता है। शाम 6 बजे वोटिंग संपन्न होने के बाद 6.30 बजे तक एग्जिट पोल के नतीजे जारी हो जाएंगे।

1 Jun 20249:57:13 PM
Bihar Abp c-voter survey: एबीपी सी-वोटर का सर्वे, NDA को 34 से 38 सीटें

एबीपी सी-वोटर का एग्जिट पोल भी दूसरे सर्वे की तरह बिहार में मोदी-नीतीश की जोड़ी को सुपरहिट बता रहा है। एबीपी सी-वोटर ने बिहार में एनडीए को 34 से 38 सीटें दी हैं। वहीं, इंडी गठबंधन को बिहार में 03 से 5 सीटें मिल सकती हैं।

1 Jun 20248:19:31 PM
Bihar Exit Poll 2024: जन की बात का सर्वे

जन की बात के सर्वे में एनडीए को 32 से 37 सीटें मिलने का अनुमान किया गया है। यह अधिकतम है। इस एजेंसी ने तीन से आठ सीटें आइएनडीआइए को दी है।

1 Jun 20247:49:05 PM
RJD Bihar Exit Poll: एग्जिट पोल पर राजद का रिएक्शन

राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "हम इस एग्जिट पोल को स्वीकार नहीं करते हैं। यह एग्जिट पोल मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए तैयार किया गया है।"

1 Jun 20247:13:26 PM
Bihar Exit Poll Result 2024: आजतक का एग्जिट पोल, बीजेपी को 13-15 सीटें

आजतक के एग्जिट पोल में बीजेपी को 13-15 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं नीतीश कुमार की जदयू को 9-11 सीटें मिलने का अनुमान है। चिराग की पार्टी 5 सीटें जीत रही है। वहीं, राजद को 6-7 सीटें मिल सकती है। कांग्रेस को 1-2 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 0-2 सीटें मिल सकती है।

1 Jun 20247:05:34 PM
Bihar Exit Poll 2024: आजतक-एक्सिस माय इंडिया का एग्जिट पोल

बिहार लोकसभा चुनव के लिए आजतक-एक्सिस माय इंडिया ने एग्जिट पोल जारी कर दिया है। एनडीए को 29-33 सीटें मिल रही हैं। वहीं, इंडी गठबंधन को 07-10 सीट मिलती दिख रही है।

1 Jun 20247:00:16 PM
Bihar Lok Sabha Chunav: चुनाव में एनडीए का सफाया तय : भाकपा

 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने कहा कि देश की जनता ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व सांप्रदायिकता के खिलाफ और देश, संविधान एवं लोकतंत्र बचाने के लिए वोट किया है। बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर एनडीए का सफाया हो गया है और महागठबंधन की जीत होगी।उन्होंने कहा कि चार जून को चुनाव परिणाम आते ही मोदी सरकार की विदाई होगी और केंद्र में आइएनडीआइए की सरकार बनेगी।

1 Jun 20246:44:26 PM
Bihar Exit Poll 2024: बिहार का एग्जिट पोल आ गया

रिपब्लिक भारत ने बिहार का एग्जिट पोल जारी किया है। NDA को बिहार में 32 से 37 सीटें मिल रही हैं। वहीं, इंडी गठबंधन को 02-07 सीटें मिल रही हैं। अन्य को 1 सीट दी है।

1 Jun 20246:24:35 PM
Pappu Yadav Exit Poll: पूर्णिया में पप्पू यादव बने इंडी और NDA के लिए टेंशन

 पूर्णिया में पप्पू यादव ने निर्दलीय चुनाव लड़कर महागठबंधन और एनडीए के लिए टेंशन बढ़ा दी है।

1 Jun 20245:52:58 PM
Tejashwi Yadav Exit Poll: जारी होने वाले हैं एग्जिट पोल के नतीजे, तेजस्वी ने किया ये दावा

बिहार के नेता प्रतिपक्ष एवं राजद नेता तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल के नतीजे जारी होने से पहले ही सीटों को लेकर अपना अनुमान बता दिया है। उन्होंने एक्स पर लिखा- जीत रहा है इंडिया... जीत रही है जनता... जनता का Exit Poll- 295+

1 Jun 20245:45:26 PM
Bihar Exit Poll 2024: खत्म होने वाली है वोटिंग, कुछ ही देर में जारी होगा एग्जिट पोल

बिहार में लोकसभा चुनाव की वोटिंग खत्म होने वाली है। एग्जिट पोल शाम 6.30 बजे जारी हो जाएगा। बता दें कि लोकसभा चुनाव के परिणाम 4 जून को आएंगे। 

1 Jun 20245:40:05 PM
Bihar Exit Poll: इन सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला

बिहार लोकसभा चुनाव 2024 का एग्जिट पोल कुछ ही देर में आने वाला है। उससे पहले ये जान लीजिए कि किन सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला है। काराकाट हॉट सीट बन चुका है। यहां पवन सिंह ने महागठबंधन और एनडीए की मुश्किल बढ़ा दी है। वहीं, सीवान में शहाबुद्दीन की पत्नी हेना शहाब, पूर्णिया में पूर्व सांसद पप्पू यादव, बक्सर से पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा, जहानाबाद में बसपा कैंडिडेट अरुण कुमार ने NDA और महागठबंधन की सीधी जंग को त्रिकोणीय बना दिया है।

1 Jun 20245:27:27 PM
Bihar 2019 Exit Poll: पिछले चुनाव के एग्जिट पोल और रिजल्ट में कितना फर्क

लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल के नतीजे कुछ ही देर में जारी होने वाले हैं। ताजा अपडेट से पहले हम आपको 2019 के एग्जिट पोल के नतीजे भी बता देते हैं। 2019 में एग्जिट पोल में एनडीए की भारी जीत का अनुमान लगाया गया था। एग्जिट पोल में एनडीए को 34 से 36 सीटें मिली थी। हालांकि, रिजल्ट जब आया तो एनडीए को 40 में से 39 सीटें मिली। वहीं, महागठबंधन को सिर्फ एक सीट मिली थी।

1 Jun 20245:18:53 PM
Bihar exit poll election: बिहार में कई दिग्गजों की साख दांव पर

बिहार के लोकसभा चुनाव में कई दिग्गजों की साख दांव पर है। इस लिस्ट में गिरिराज सिंह, आरके सिंह, पप्पू यादव, रोहिणी आचार्य, चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा, जीतनराम मांझी, पवन सिंह और मीसा भारती का नाम है। 4 जून को इनकी किस्मत का फैसला होगा।

1 Jun 20245:16:15 PM
Lok sabha Election Exit Poll Result: महागठबंधन के प्रचार की तेजस्वी ने संभाली कमान

 बिहार के लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के प्रचार की कमान तेजस्वी यादव के हाथों में रही। तेजस्वी यादव के साथ वीआईपी के मुकेश सहनी भी नजर आते थे। हेलीकॉप्टर से तेजस्वी यादव ने पूरे बिहार का भ्रमण किया। उन्होंने 251 जनसभाएं की। राहुल गांधी बिहार से नदारद रहे।

1 Jun 20245:09:13 PM
Bihar election exit poll: जनसभाएं करने में BJP के राष्ट्रीय स्टार प्रचारकों में आगे रहे PM Modi

बिहार में सभी 40 सीटों पर राजग प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री ने चुनावी जनसभा में भाजपा के सभी राष्ट्रीय स्टार प्रचारकों को पीछे छोड़ दिया। यही नहीं, अपना ही रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। 2019 राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) की जीत सुनिश्चित करने के लिए मोदी ने 11 जनसभाएं की थी। वहीं इस बार मोदी ने 15 जनसभाएं की।

1 Jun 20245:01:26 PM
Bihar Exit Poll Live News: नीतीश कुमार ने 72 चुनावी सभाओं को संबोधित किया

 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बार के आम चुनाव में 72 चुनावी सभाएं कीं। इस दौरान उन्होंने कई रोड शो भी किए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में मंच साझा किया। कई लोकसभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री एक से अधिक बार गए।

1 Jun 20244:59:04 PM
Bihar exit poll election: बिहार में NDA के दल कितनी-कितनी सीटों पर लड़े

 एनडीए ने बिहार में सभी 40 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे। बीजेपी ने खुद सबसे ज्यादा 17 सीटों पर चुनाव लड़ा। वहीं, नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड ने 16 सीटों पर चुनाव लड़ा। चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) ने पांच तो वहीं उपेंद्र कुशवाहा और मांझी के दल ने एक-एक सीट पर चुनाव लड़ा।

1 Jun 20244:56:57 PM
election exit poll 2024: बिहार में महागठबंधन के किस दल ने कितनी सीट पर चुनाव लड़ा

 बिहार में महागठबंधन में लालू यादव की पार्टी राजद ने सबसे ज्यादा 23 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा। वहीं, कांग्रेस ने 9, लेफ्ट पार्टियों में सीपीआई माले ने तीन, सीपीएम और सीपीआई ने एक-एक और वीआईपी ने तीन सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे।

1 Jun 20244:55:18 PM
Bihar Exit Poll Live: प्रशांत किशोर ने की थी ये भविष्यवाणी

 बीते दिनों देश के जाने-माने राजनीतिक विश्लेषक प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव के रिजल्ट को लेकर भविष्यवाणी की थी। प्रशांत किशोर ने कहा था कि बीजेपी 300 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा था कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

1 Jun 20244:50:23 PM
54 दिनों में तेजस्वी यादव ने की 251 चुनावी सभाएं

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी कमर दर्द और चलने-फिरने के साथ बैठने में हो रही तकलीफ को नजर अंदाज कर करीब 54 दिनों में चुनावी सभाओं का अंबार लगा दिया। तेजस्वी यादव ने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में इन दिनों में 251 चुनावी सभाएं की।

1 Jun 20244:50:07 PM
सातवें चरण का मतदान

 1 जून यानी आज सातवें चरण का मतदान हो रहा है। नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद में वोटिंग जारी है।

1 Jun 20244:49:45 PM
छठे चरण का मतदान

 25 मई को छठे चरण में वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सिवान और महाराजगंज में वोटिंग हुई।

1 Jun 20244:49:34 PM
पांचवे चरण का मतदान

 20 मई को पांचवे चरण में सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर में वोटिंग हुई।

1 Jun 20244:49:22 PM
चौथे चरण का मतदान कब हुआ

 बिहार में चौथे चरण का मतदान 13 मई को हुआ था। इस दिन दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगर में वोटिंग हुई।

1 Jun 20244:49:12 PM
तीसरे चरण का मतदान कब हुआ

 7 मई को झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया में वोटिंग हुई।

1 Jun 20244:49:00 PM
बिहार में दूसरे चरण का मतदान कब हुआ

 बिहार में दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को हुआ। इस दिन किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में वोटिंग हुई।

1 Jun 20244:48:43 PM
पहले चरण का मतदान कब हुआ

बिहार में पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हुआ। 19 अप्रैल को औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई में वोटिंग हुई।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us