Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Land Survey: स्वघोषणा पत्र जमा करने में आई तेजी, अबतक करीब 38 लाख रैयतों ने किया जमा

    Updated: Sat, 05 Oct 2024 05:43 PM (IST)

    बिहार में स्वघोषणा पत्र जमा करने की प्रक्रिया में तेजी आई है। अब तक लगभग 38 लाख रैयत अपने स्वघोषणा पत्र जमा कर चुके हैं। इनमें से 15.5 लाख पत्र ऑनलाइ ...और पढ़ें

    Hero Image
    बिहार में स्वघोषणा पत्र जमा करने में तेजी, 38 लाख रैयतों ने किया जमा। (सांकेतिक फोटो)

    राज्य ब्यूरो, पटना। शुरुआती परेशानी के बाद अब रैयत तेजी से स्वघोषणा पत्र जमा कर रहे हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में अबतक करीब 38 लाख रैयतों ने स्वघोषणा पत्र जमा कर दिया है। इसमें साढ़े 15 लाख स्वघोषणा पत्र ऑनलाइन जमा किए गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सर्वे शिवरों में जमा किए गए ऑफलाइन पत्रों को भी ऑनलाइन कर दिया गया है। ये विभाग के वेबसाइट पर अपलोड भी कर दिए गए। निदेशक, भू अभिलेख एवं परिमाप जे प्रियदर्शिनी ने शुक्रवार को बंदोबस्त पदाधिकारियों की बैठक की। उसीमें यह जानकारी दी गई।

    सबसे अधिक करीब चार लाख स्वघोषणा पत्र रोहतास जिले में जमा कराए गए। दो लाख 95 हजार के साथ गया जिला दूसरे नम्बर पर है। भोजपुर और पूर्वी चंपारण में 40 हजार से भी कम रैयतों ने अबतक स्वघोषणा पत्र जमा किया है। प्रियदर्शिनी ने सभी जिलों में स्वघोषणा पत्र जमा कराने के लिए रैयतों को प्रेरित करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है।

    उन्होंने बंदोबस्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि विशेष सर्वेक्षण कर्मियों को सितंबर माह तक का वेतन हर हाल में पूजा की छुट्टी से पहले मिल जाए। बैठक में पहले चरण के 20 जिलों के कार्य की प्रगति देखी गई। खासकर खानापुरी, प्रारूप प्रकाशन और लगान निर्धारण के लिए बचे मौजों की समीक्षा की गई और लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन का निदेश बंदोबस्त पदाधिकारियों को दिया गया।

    बैठक में बताया गया कि राज्य के 42,445 मौजों में सर्वे हो रहा है। उसमें 42,287 मौजों में ग्राम सभा हो चुकी है। निदेशालय की वेबसाइट पर अपलोड किए गए मौजों की संख्या 39,822 है। कुल 9889 गांवों का खतियान लिखा जा चुका है। बाकी में यह जारी है।

    यह भी पढ़ें: Samastipur News: ट्रक चालक ने बेगूसराय में साइकिल सवार को कुचला, फिर शव को घसीटते लेकर दलसिंहसराय पहुंचा