विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में जीविका दीदियों को मिला बड़ा जिम्मा, घर-घर पहुंचाएंगी PM सूर्य घर योजना

Published: Thu, 12 Nov 2026 06:54 PM (IST)

जीविका समूह की दीदियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना से जोड़ा जाएगा, जिससे वे अपने आवासीय परिसरों में रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित कर सकेंगी।

जीविका दीदियों तो रूफटॉप सोलर संयत्र स्थापित कराने की योजना से जोड़ा जाएगा। (AI Generated Image)

जीविका दीदियों तो रूफटॉप सोलर संयत्र स्थापित कराने की योजना से जोड़ा जाएगा। (AI Generated Image)

HighLights

  1. जीविका दीदियों को रूफटॉप सोलर योजना से जोड़ा जाएगा।

  2. पीएम सूर्य घर योजना के क्रियान्वयन में तेजी आएगी।

  3. दो किलोवाट क्षमता के संयंत्र आवासीय परिसरों में लगेंगे।

राज्य ब्यूरो, पटना। जीविका समूह की दीदियों (Bihar Jeevika Didi) को रूफटॉप सोलर संयत्र स्थापित करने की योजना से जोड़ा जाएगा। जीविका और बिजली वितरण कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ गुरुवार को इस संबंध में बैठक हुई।

इस बाबत कहा गया कि राज्य में प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Free Bijli Yojana) के क्रियान्वयन में तेजी लाने तथा अधिकाधिक परिवारों को सौर ऊर्जा से जोड़ने के उद्देश्य से जीविका समूह की दीदियों को इस कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा।

बैठक में जीविका के माध्यम से जीविका दीदियों को योजना से जोड़ने तथा उनके आवासीय परिसरों में दो किलोवाट क्षमता के रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित कराने की पहल पर चर्चा हुई।

इसके साथ ही जीविका के माध्यम से योजना के प्रचार-प्रसार एवं अधिकाधिक परिवारों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया।

योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं बेहतर प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के लिए क्लस्टर लेबल फेडरेशन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई। सोलर एजेंसियों को जीविका दीदियों के लिए विशेष पैकेज तैयार करने तथा गुणवत्तापूर्ण सोलर संयंत्र किफायती दरों पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

विद्युत वितरण कंपनियों के प्रतिनिधियों ने इस पहल में जीविका को हरसंभव सहयोग प्रदान करने की सहमति व्यक्त की।

इस पहल का उद्देश्य जीविका के व्यापक नेटवर्क का उपयोग कर राज्य में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का विस्तार करना तथा अधिकाधिक परिवारों को स्वच्छ एवं सस्ती सौर ऊर्जा से जोड़ना है।

बैठक में ऊर्जा विभाग, बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी, जीविका, विद्युत वितरण कंपनियों एवं सोलर एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- नशामुक्त बिहार की मुहिम में जीविका दीदियों का बड़ा योगदान, 53.76 लाख लोगों तक पहुंचा जागरूकता का संदेश

यह भी पढ़ें- जीविका दीदियों का लखपति बनने की ओर मजबूत कदम, ई रिक्शा चलाकर खुद संभालेंगी परिवार की कमान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।