बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां अचानक पहुंचे पटना विश्वविद्यालय, मचा रहा हडकंप
बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के अचानक पटना विश्वविद्यालय पहुंचने से हड़कंप मच गया। बिना सूचना दिए राज्यपाल के आने से अधिकारी हैरान थे। उन्होंने कुलपति से विश्वविद्यालय के कार्यों की जानकारी ली और छात्रों को राजभवन आकर समस्या बताने को कहा। यह पटना समाचार की एक महत्वपूर्ण घटना है।

जागरण संवाददाता, पटना। राज्यपाल सह -कुलाधिपति आरिफ मोहम्मद खां के शनिवार को अचानक पटना विश्वविद्यालय पहुंचे गए। इस सूचना के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। विश्वविद्यालय के इतिहास में यह पहली बार था जब कोई राज्यपाल बिना सूचना दिए विश्वविद्यालय पहुंचे।
राज्यपाल अपने लाव लश्कर के साथ करीब दो बजे विश्वविद्यालय मुख्यालय में प्रवेश किया। उनकी गाड़ी मुख्य गेट से सीधे प्रवेश करते हुए विश्वविद्यालय मुख्यालय पहुंचा। जब अधिकारियों और कर्मचारियों ने राज्यपाल का काफिले को परिसर में देखा सभी के होश उड़ गए। उस समय कुलपति प्रो. अजय कुमार सिंह को छोड़ सभी अधिकारी अपने-अपने कक्ष में मौजूद रहे।
राज्यपाल सीधे गाड़ी उतरकर प्रथम तल्ले पर कुलपति कक्ष में चले गए। सूचना मिलने पर कुलसचिव प्रो. शालिनी, डीन प्रो. अनिल कुमार और प्राक्टर मनोज कुमार राज्यपाल का विश्वविद्यालय परिसर में स्वागत किया। कुलपति के कक्ष में राज्यपाल करीब दोपहर दो से ढाई बजे तक रहे। इस दौरान उन्होंने कुलपति के कक्ष में नहीं रहने जानकारी ली।
कुलसचिव ने बताया कि कुलपति दीघा घाट किसी के अंत्येष्टि में गए हैं। 15 मिनट में आ जाएंगे और रास्ते में है। इस पर राज्यपाल ने कहा कि मैं कुलपति का इंतजार करूंगा। ठीक 15 मिनट पर कुलपति प्रो. अजय कुमार सिंह पहुंचे और उन्होंने राज्यपाल का स्वागत किया। कुलपति के आने पर राज्यपाल ने विश्वविद्यालय का हाल लिया।
विश्वविद्यालय में आग की तरह फैली राज्यपाल के आने सूचना
विश्वविद्यालय मुख्यालय में राज्यपाल के आने सूचना आग की तरह फैल गई और कुलपति के कक्ष से लेकर परिसर में विद्यार्थियों की भीड़ लग लग गई। वहीं कर्मचारी अपने-अपने विभाग में विराजमान दिखे। हवा उड़ी कि राज्यपाल विभिन्न विभागों का भ्रमण करेंगे। राज्यपाल करीब आधे घंटे तक कुलपति के कक्ष में रहने के बाद ठीक ढाई बजे नीचे उतरे।
राज्यपाल ने कहा कि राजभवन आकर अपनी समस्या बताएं छात्र
सीढ़ी पर उतरते समय राज्यपाल से कुछ छात्रों ने मुलाकात की। छात्रों ने राज्यपाल से कहा कि उनकी बातों को यहां नहीं सुना जाता है। हॉस्टल, कॉलेज और विभाग में अव्यवस्थता रहती है। इस पर राज्यपाल ने छात्रों को राजभवन में आकर मिलने की बात कही। राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि पांच छात्र अपनी समस्या को लेकर राजभवन में आकर मिल सकते हैं।
राज्यपाल विश्वविद्यालय में हो रहे काम को देखने आए थे : कुलपति
कुलपति प्रो. अजय कुमार सिंह ने कहा कि राज्यपाल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हैं। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय में हो रहे बेहतर कार्यों की जानकारी प्राप्त की। शैक्षणिक सत्र और विकास कार्यों पर चर्चा की। कुलपति ने कहा कि राज्यपाल से विश्वविद्यालय में प्रतिकुलपति की नियुक्त करने का आग्रह किया गया। उन्होंने राज्यपाल को अवगत कराया कि प्रतिकुलपति नहीं रहने से बहुत सारे कार्यों करने में परेशानी होती है।
विश्वविद्यालय में हैंड की कमी है। कुलपति ने राज्यपाल को विश्वास दिलाया कि उनके मार्गदर्शन में छात्र और विश्वविद्यालय हित में कार्य हो रहा है और शैक्षणिक सत्र भी पटरी पर है। कुलपति ने बताया कि जिस समय राज्यपाल विश्वविद्यालय पहुंचे वे दीघा घाट पर के रिश्तेदार के अंत्येष्टि में गए थे। इसकी सूचना विश्वविद्यालय को देकर गए थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।