Move to Jagran APP

जॉब चाहिए तो जरूर पढ़ें ये खबर, इन स्कूलों में बहाल होंगे 4257 गेस्ट टीचर

बिहार सरकार ने उत्क्रमित प्लस टू स्कूलों में विभिन्न विषयों के लिए कुल 4,257 गेस्ट टीचर बहाल करने की बात कही है, इन टीचर्स को हर महीने 30 से 35 हजार रुपये तनख्वाह दिए जाएंगे

By Kajal KumariEdited By: Published: Tue, 04 Jul 2017 11:58 AM (IST)Updated: Wed, 05 Jul 2017 10:45 PM (IST)
जॉब चाहिए तो जरूर पढ़ें ये खबर, इन स्कूलों में बहाल होंगे 4257 गेस्ट टीचर

 पटना [जेएनएन]। राज्य के उत्क्रमित प्लस टू स्कूलों में कई विषयों के शिक्षक नहीं हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया है कि जब तक इन स्कूलों में शिक्षकों की बहाली नहीं होती है, तब तक यहां छह विषयों में गेस्ट टीचर बहाल किए जाएंगे जिससे छात्रों को पढाई में बाधा ना आए।

loksabha election banner

सरकार ने छह विषयों के लिए गेस्ट फैकल्टी रखने की बात कही है। ये विषय हैं-अंग्रेजी, गणित, भौतिकी, रसायन शास्त्र, जूलॉजी और बॉटनी। इन विषयों में कुल 4,257 गेस्ट टीचर रखे जायेंगे। प्लस टू स्कूलों में इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक कॉलेजों में बहाल गेस्ट फैकल्टी के तर्ज पर ही इन शिक्षकों की बहाली की जाएगी। 

गेस्ट फैकल्टी के इन शिक्षकों को हर महीने 30 से 35 हजार रुपये तनख्वाह दिए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट में भेज दिया है और कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद प्लस टू स्कूलों में टीचरों के रखने की पहल शुरू हो जायेगी।

मालूम हो कि राज्य में 5391 हाइ स्कूल और प्लस टू स्कूल हैं। इनमें से करीब 2400 हाई स्कूलों को प्लस टू स्कूल में अपग्रेड (उत्क्रमित) किया गया है। जिसकी वजह से अभी इन स्कूलों में कई विषयों के शिक्षक नहीं हैं।

ऐसे में शिक्षा विभाग ने निर्णय लिया है कि जब तक इन स्कूलों में शिक्षकों की बहाली नहीं हो जाती है। तब तक यहां छह विषयों में गेस्ट टीचर बहाल कर पढ़ाई करायी जायेगी। प्लस टू स्कूलों में आर्ट विषय के शिक्षक हैं, लेकिन अंग्रेजी, गणित, भौतिकी, रसायन, जंतु विज्ञान व बॉटनी विषय के पद खाली हैं।

इन विषयों के रिक्त पदों पर ही गेस्ट टीचर बहाल होंगे। गेस्ट फैकल्टी की योग्यता क्या होगी, इस पर विभाग अंतिम रूप देने जा रहा है। सूत्रों की मानें, तो अपने विषय में दक्ष अभ्यर्थी को शिक्षा विभाग गेस्ट फैकल्टी बना सकता है।

यह भी पढ़ें: प्यार में दरार बनीं विज्ञापन कंपनियां, थाना पहुंचा मामला तो खुली पोल

इसमें एसटीइटी की बाध्यता को खत्म किया जा सकता है। साथ ही सेवानिवृत्त शिक्षकों व संबंधित विषय में पीजी-बीएड-एमएम वाले अभ्यर्थियों को तरजीह दी जा सकती है। गेस्ट फैकल्टी तब तक काम करते रहेंगे, जब तक उस स्कूल में नियमित व नियोजित शिक्षकों की बहाली न हो जाये।

विषय                                            पदों की संख्या

अंग्रेजी                                               1041

गणित                                                 791

भौतिकी                                            1024

रसायन                                               974

प्राणी विज्ञान                                       137

वनस्पति विज्ञान                               290

वेतनमान: 30,000 से 35,000 रुपये मिलेंगे प्रति माह

यह भी पढ़ें: इस गांव में सात समंदर पार से आते पैसे, ऐसे बदली यहां की तस्‍वीर, जानिए


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.