Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News: बिहार में 11 खेलों और ख‍िलाड़‍ियों की तस्‍वीर बदलने के लिए सरकार ने बनाई योजना

    By Shubh Narayan PathakEdited By:
    Updated: Wed, 06 Apr 2022 03:38 PM (IST)

    Bihar Sports बिहार में खेलों की बेहतरी के लिए सरकार ने प्रायोजक उपलब्‍ध कराने की योजना बनाई है। राज्‍य के 11 लोक उपक्रमों को अलग-अलग खेलों के लिए प्रा ...और पढ़ें

    Hero Image
    बिहार सरकार ने खेलों के विकास के लिए बनाई योजना। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार सरकार के लोक उपक्रम अब खेलों को बढ़ावा देने का काम भी करेंगे। इसके लिए राज्य के 11 लोक उपक्रमों को एक-एक उच्च प्राथमिकता वाले खेलों का आवंटन किया गया है। यह उपक्रम खिलाडिय़ों के प्रशिक्षण से लेकर खेल उपकरण खरीदने व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खिलाडिय़ों के शामिल होने में बतौर प्रायोजक सहयोग करेंगे। पिछले दिनों मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस बाबत निर्णय लिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बैठक में छात्र एवं युवा कल्याण निदेशक के द्वारा प्राथमिकता वाले एकल खेल एथलेटिक्स, निशानेबाजी, बैडमिंटन, भारोत्तोलन, शतरंज एवं साइकिलिंग एवं टीम खेल फुटबाल, वालीबाल, हाकी एवं कबड्डी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक के द्वारा रग्बी फुटबाल को भी इसमें शामिल किया गया।

    विचार-विमर्श के बाद लोक उपक्रमों के द्वारा आवंटित खेलों को प्रायोजित करने की सर्वसम्मिति दी गई। इसको लेकर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण संबंधित लोक उपक्रमों को अनुरोध पत्र भी भेजेगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि भविष्य में बिहार राज्य पर्यटन निगम समेत अन्य निगमों से भी आवश्यकतानुसार सहयोग लिया जाएगा।

    इन खेलों को लोक उपक्रम देंगे बढ़ावा

    • लोक उपक्रम                                      खेल 
    • बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम               फुटबाल
    • बिहार राज्य पावर होल्डिंग कंपनी लि          भारोत्तोलन
    • बिहार राज्य पुल निर्माण निगम                 साइकिलिंग
    • बिहार राज्य पथ निर्माण निगम                 निशानेबाजी
    • बिहार चिकित्सा एवं आधरभूत संरचना निगम  बैडमिंटन
    • बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम  वालीबाल
    • बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड       एथलेटिक्स
    • शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम     रग्बी फुटबाल
    • बिहार राज्य बेयर हाउस कारपोरेशन लिमिटेड    शतरंज
    • बिहार इलेक्ट्रानिक्स विकास निगम लि, बेल्ट्रान   हाकी/शतरंज
    • बिहार राज्य माइनिंग कारपोरेशन लिमिटेड        कबड्डी