Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छठ में इंतजामों के लिए बिहार सरकार ने खोला खजाना, सभी शहरी निकायों को आवंटित की गई राशि

    By Shubh Narayan PathakEdited By:
    Updated: Sun, 07 Nov 2021 07:44 AM (IST)

    बिहार सरकार ने सभी शहरी इलाकों में छठ घाटों पर इंतजाम के लिए जारी किया फंड सभी नगर निगम नगर परिषद और नगर पंचायत को होगा लाभ उप मुख्‍यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने सभी नगर निकायों को दिया तैयारी का निर्देश

    Hero Image
    बिहार के उप मुख्‍यमंत्री तार किशोर प्रसाद। फाइल फोटो

    पटना, जागरण टीम। Chhath in Bihar: छठ के दौरान शहरी निकायों के प्रत्येक छठ घाट पर कैंप कार्यालय होगा। नगर निकायों के पदाधिकारियों को कैंप कार्यालय संचालित कर वहां अनिवार्य रूप से स्टाफ की प्रतिनियुक्ति करने का आदेश दिया गया है, जो छठव्रतियों की सुविधा का ख्याल रखेंगे। शनिवार को उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से छठ की तैयारियों की समीक्षा के दौरान इसके लिए निर्देश दिए। उन्होंने अफसरों को छठ के दौरान आवश्यक साफ-सफाई एवं स्वच्छता की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित करने को कहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डिप्‍टी सीएम ने प्रत्येक छठ घाट पर वाच टावर, चेंजिंग रूम, मजबूत बैरिकेडिंग, विद्युत व्यवस्था, पर्याप्त रोशनी, एंबुलेंस की व्यवस्था और जेनरेटर आदि की व्यवस्था समय से करने का निर्देश दिया गया। मुख्य सड़क मार्ग से छठ घाट की ओर जाने वाले संपर्क पथों की भी मरम्मत का निर्देश दिया।

    शहरी निकायों को दी गई अतिरिक्त राशि

    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ घाट पर आवश्यक व्यवस्था के लिए प्रत्येक नगर निगम को दो लाख, नगर परिषद को डेढ़ लाख और नगर पंचायत को एक लाख रुपये मुहैया कराए गए हैं। इस राशि का उपयोग कर सभी शहरी निकाय छठ व्रतियों की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित कराएं। पटना नगर निगम के अंतर्गत छठ घाटों की आवश्यक तैयारी के लिए अलग से राशि का प्रबंध किया गया है। उन्होंने छठ व्रतियों से अपील करते हुए कहा कि यथासंभव छठ पूजा घर पर ही करें। यदि घाटों पर जाएं तो गहरे पानी में न जाएं। बैठक के दौरान प्रधान सचिव आनंद किशोर एवं अन्य वरीय विभागीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

    सुरक्षित बिजली आपूर्ति के लिए आठ नियंत्रण कक्ष करेगा काम

    छठ महापर्व के दौरान सुरक्षित बिजली आपूर्ति के लिए आठ नियंत्रण कक्ष बनेगा। 150 से अधिक अभियंताओं और कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त गैंग मैन तैनात रहेंगे। पेसू महाप्रबंधक, अधीक्षण अभियंता और कार्यपालक अभियंता निगरानी करेंगे। पटना विद्युत आपूर्ति प्रतिष्ठान क्षेत्र में आठ अस्थायी नियंत्रण कक्ष बनाया जा रहा है। दानापुर के शाहपुर, पाटिपुल घाट, दीघा 93 घाट, राजापुरपुल, एसके मेमोरियल, गायघाट, मंगलतालाब और जक्कनपुर में कार्य करेगा। शहर के अंदर तालाबों के आसपास के लिए कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

    पेसू महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि छठ महापर्व की दृष्टिकोण से बिजली संरचना का रखरखाव कर लिया गया है। छठ घाटों के रास्ते में लग रही लाइटों की निगरानी की जा रही है। सुरक्षा की दृष्टिकोण से ऊंचाई पर लगाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। पेसू अभियंता और कामगार घटों के आसपास गश्ती करते रहेंगे। आठ अस्थायी नियंत्रण कक्ष के साथ एक नियंत्रण कक्ष भी कार्य करेगा। घाटों के किनारे वाले क्षेत्र में अन्य क्षेत्र के अभियंताओं और कर्मियों को भी प्रतिनियुक्त किया गया है। इसेे साथ सभी पावर सब स्टेशन और ग्रिडों में विशेष व्यवस्था रहेगी। हर स्तर पर अभियंता तैनात रहेंगे।