विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Government: बर्खास्त संविदा कर्मियों में से अब तक 2035 ने की अपील, 402 को दी गई मंजूरी

Published: Mon, 15 Sep 2025 05:27 PM (IST)

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बर्खास्त संविदा कर्मचारियों की वापसी प्रक्रिया जारी है। 2035 कर्मियों ने पुनर्बहाली के लिए ...और पढ़ें

बर्खास्त संविदाकर्मी: अब तक 2035 ने की अपील, 402 को दी गई स्वीकृति
बर्खास्त संविदाकर्मी: अब तक 2035 ने की अपील, 402 को दी गई स्वीकृति

HighLights

  1. 2035 कर्मियों ने पुनर्बहाली के लिए आवेदन किया
  2. 402 अपीलें विभाग द्वारा स्वीकृत की गईं
  3. 3 सितंबर तक काम पर लौटने पर कार्रवाई नहीं

राज्य ब्यूरो, पटना। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के बर्खास्त संविदाकर्मी के काम पर लौटने की गति तेज हो रही है। अब तक 2035 कर्मियों ने पुनर्बहाली के लिए आवेदन किया है। इनमें से 402 अपील स्वीकृत किए गए हैं। शेष आवेदनों की समीक्षा हो रही है।

3321 संविदा कर्मी तीन सितंबर के पहले ही हड़ताल समाप्त कर काम पर लौट आए थे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इच्छुक संविदा कर्मी विभाग के पटना स्थित कार्यालय में कार्यालय अवधि के दौरान व्यक्तिगत रूप

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, यह पहल उन कर्मियों के लिए एक उचित अवसर है, जो पूर्व में सेवा से बर्खास्त किए गए थे, लेकिन अब पुनः कार्य पर लौटने की इच्छा रखते हैं। पहले दिन 54 कर्मियों की वापसी के साथ शुरुआत हुई थी, इसके बाद इनकी संख्या बढ़कर 235 हो गई थी।

बर्खास्त संविदाकर्मियों की कुल संख्या करीब सात हजार है। हड़ताल पहले शुरू हुई थी, लेकिन विभाग ने तीन सितंबर तक काम पर लौटने वाले कर्मियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का निर्णय किया था। तीन सितंबर की शाम तक काम पर नहीं लौटने वाले संविदाकर्मी उसी दिन बर्खास्त कर दिए गए थे।