Bihar Government: 5223 विशेष सर्वेक्षण संविदाकर्मी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे, राजस्व महा अभियान में पोस्टिंग
राजस्व और भूमि सुधार विभाग के 7000 संविदाकर्मियों में से 5223 हड़ताल समाप्त कर काम पर लौट आए हैं। उम्मीद है कि अगले सोमवार तक सभी वापस आ जाएंगे जिससे राजस्व महा अभियान को गति मिलेगी जो 16 अगस्त से 20 सितंबर तक चलेगा। विभाग ने बिना दंड के वापसी का प्रस्ताव दिया था जिसके लिए एक पोर्टल बनाया गया था।

राज्य ब्यूरो, पटना। हड़ताल पर गए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सात हजार संविदाकर्मियों में से 5223 काम पर लौट आए हैं। उम्मीद है कि अगले सोमवार तक सभी कर्मी काम पर लौट आएंगे। इन्हें राजस्व महा अभियान में लगा दिया गया है।
महा अभियान 16 अगस्त से शुरू हुआ था। 20 सितंबर तक चलेगा। विभाग ने तीन सितंबर को एक आदेश के जरिए हड़ताली संविदाकर्मियों को बिना दंड के काम पर वापसी का प्रस्ताव दिया था। इसके लिए एक अलग पोर्टल बनाया गया, जिस पर हड़ताली कर्मी आवेदन करते हैं।
विभाग आवेदनों की समीक्षा कर काम पर लौटने की अनुमति दे रहा है। अब तक 5223 संविदाकर्मी हड़ताल छोड़कर काम पर लौट चुके हैं। बुधवार को 502 अपील अभ्यावेदनों को स्वीकृति दी गई। अभी तक आए अन्य अपील अभ्यावेदनों पर कार्रवाई की प्रक्रिया लगातार जारी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।