विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Flood: नेपाल के असहयोग पर छलका डिप्टी सीएम का दर्द, लापरवाह अधिकारियों पर चलेगा डंडा

Published: Tue, 06 Oct 2026 08:01 PM (IST)

उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा कि बिहार को बाढ़ से स्थायी समाधान के लिए नेपाल का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है, जबकि बाढ़ का उद्गम नेपाल से होता है।

बिहार बाढ़: नेपाल के असहयोग पर छलका डिप्टी सीएम का दर्द, लापरवाह अधिकारियों पर चलेगा डंडा

बिहार बाढ़: नेपाल के असहयोग पर छलका डिप्टी सीएम का दर्द, लापरवाह अधिकारियों पर चलेगा डंडा

HighLights

  1. बिहार को बाढ़ से स्थायी समाधान में नेपाल का अपेक्षित सहयोग नहीं।

  2. बाढ़ के दौरान संवेदनशील न रहने वाले अधिकारियों पर हुई कार्रवाई।

  3. ललन सिंह द्वारा उठाए गए राजनीतिक विवाद को पार्टी गंभीरता से देखेगी।

राज्य ब्यूरो, पटना। उपमुख्यमंत्री सह जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने मंगलवार को कहा कि बिहार को बाढ़ से स्थायी तौर पर समाधान की दिशा मे नेपाल का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा। जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत के क्रम में उन्होंने यह बात कही।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सभी यह जानते हैं कि बिहार में जिन नदियों की वजह से बाढ़ आती है उसका उद्गम नेपाल से है। विशेषज्ञों ने कई बार कहा है कि इसके लिए नेपाल में उच्च स्तर का डैम बनना चाहिए। केंद्र सरकार ने भी इस बारे में पहल की है पर नेपाल से सहयोग नहीं मिल रहा।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग के संज्ञान में यह बात आयी कि बाढ़ के दौरान विभाग के कुछ अधिकारी लोगों के प्रति संवेदनशील नहीं रहे, जबकि इस बारे में उन्हें लगातार निर्देश दिया गया था। इस वजह से जल संसाधन विभाग ने अभियंताओं के खिलाफ निलंबन का फैसला लिया और कुछ को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। लापरवाही स्पष्ट रूप से प्रमाणित हो रही थी।

आपदा के समय लोगों के कष्टों का निवारण नहीं करने वाले अधिकारियों को सरकार छोड़ेगी नहीं। सरकार इस मामले में जीरो टालरेंस की नीति पर काम करती है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ की वजह से जिन लोगों को फसलों का नुकसान हुआ सरकार उसे भी देख रही है। वैसे अब लग रहा है कि स्थिति नियंत्रण में है। अगर नेपाल में फिर भारी बारिश हुई तो समस्या हो सकती है।

ललन सिंह ने जो कहा पार्टी उसे भी देखेगी: विजय चौधरी

जदयू के वरिष्ठ नेता व उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने मंगलवार को कहा कि अनंत सिंह व नीरज के विवाद में केंद्रीय मंत्री व पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने जो बातें कहीं हैं, पार्टी उसे भी देखेगी। वैसे यह विवाद अब खत्म होने की तरफ बढ़ रहा।

जदयू प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के क्रम में उन्होंने यह बात कही। ललन सिंह ने कहा था कि नीरज कुमार ने विधानसभा चुनाव के समय मोकामा में अनंत सिंह का विरोध किया था।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ललन सिंह ने पार्टी की नजर में जो बातें लायीं हैं वह अच्छी है। पार्टी ने उन्हें इस विवाद को सुलझाने के लिए अधिकृत किया था।

यह भी पढ़ें- खगड़िया में गंगा-बूढ़ी गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन बाढ़ की आफत बरकरार

यह भी पढ़ें- भोजपुर में बाढ़ से 21,489 हेक्टेयर फसल तबाह, किसानों के खाते में 31.72 करोड़ पहुंचेगा मुआवजा