बिहार में बाढ़ का विकराल रूप: 44 लाख लोग प्रभावित, 951 कम्युनिटी किचन से पहुंच रहा भोजन
बिहार के 14 जिलों में बाढ़ से लगभग 44 लाख आबादी प्रभावित हुई है, जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा 951 ...और पढ़ें
HighLights
बिहार के 14 जिलों में 44 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित।
33.88 लाख बाढ़ पीड़ितों को 951 सामुदायिक रसोई से भोजन।
एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें राहत कार्य में तैनात।
राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार के 14 जिलों में बाढ़ के हालात के बीच राज्य सरकार पूरी तत्परता से राहत एवं बचाव कार्य पहुंचाने में जुटी हुई है। लगभग 44 आबादी बाढ़ प्रभावित हो गई है। इसमें अब तक 33.88 लाख बाढ़ पीड़ितों के बीच दो समय का भोजन पहुंचाया जा रहा है।
इसके लिए राज्य में 951 सामुदायिक रसोई का संचालन किया जा रहा है। साथ ही इन इलाकों में मवेशियों के लिए 6 हजार 692 क्विंटल पशुचारा का वितरण किया गया है।

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्चा
आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, आपदा से निपटने के लिए राज्य में एसडीआरएफ की 27 और एनडीआरएफ की 10 टीमें विभिन्न जिलों में तैनात हैं।

बाढ़ से प्रभावित जिले
राज्य के 14 जिलों पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय, बक्सर, समस्तीपुर, मुंगेर, कटिहार, लखीसराय, खगड़िया, पूर्णिया और अरवल के 85 प्रखंडों की 527 ग्राम पंचायतों में लगभग 43.64 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है।

खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं ये नदियां
गंडक, कोसी, गंगा, पुनपुन, बागमती और घाघरा जैसी प्रमुख नदियां कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। हालांकि गंडक और कोसी का जलस्राव फिलहाल स्थिर बना हुआ है।
मौसम केंद्र के अनुसार, अगले दो दिनों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
यह भी पढ़ें- बिहार में बाढ़ पीड़ित किसानों को मिलेगी राहत, 14 जिलों में फसल नुकसान की भरपाई और सहायता में जुटा कृषि विभाग