विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

3 चक्रवातों ने बिगाड़ा बिहार के खेतों का गणित: दलहन-तेलहन की बुआई पिछड़ी, थाली से गायब हो सकती है दाल

Published: Wed, 25 Nov 2026 07:44 AM (IST)

असमय वर्षा से खरीफ फसलों को नुकसान हुआ और रबी की बुआई में देरी हुई, जिससे दलहन व तेलहन की बुआई प्रभावित हुई है।

दलहन-तेलहन की बुआई पिछड़ी, थाली से गायब हो सकती है दाल (AI Generated Image)

दलहन-तेलहन की बुआई पिछड़ी, थाली से गायब हो सकती है दाल (AI Generated Image)

HighLights

  1. असमय वर्षा से खरीफ व रबी फसलों को भारी नुकसान।

  2. दलहन, तेलहन की बुआई में देरी, गेहूं बना विकल्प।

  3. बिहार में दलहन-तेलहन उत्पादन मांग से बहुत कम।

जयशंकर बिहारी, पटना। एक माह में तीन चक्रवात के कारण असमय वर्षा ने तैयार खरीफ की फसलों को नुकसान तो पहुंचाया ही है, रबी की बुआई भी प्रभावित हुई है। खेत में नमी अधिक होने के कारण मशीन से धान की कटाई नहीं हो सकी है।

जिस कारण जिन खेतों में अबतक मसूर, चना और सरसों की फसल लहलहाती थी, इस वर्ष बुआई भी नहीं हो सकी है।

किसानों का कहना है कि रबी की फसल समय पर लग जाए, इस कारण कम दिनों वाले धान की किस्में लगाते हैं, जिसका उत्पादन दर कम होता है। धान में नुकसान तो हुआ ही, अब रबी में भी लागत निकलने पर संशय बना हुआ है।

कृषि विज्ञानियों का कहना है कि मसूर और सरसों की बुआई का समय खत्म हो चुका है। चना 30 नवंबर तक लगा सकते हैं, लेकिन लेट होने के कारण अच्छी फसल पर संशय रहेगा। अब बेहतर उत्पादन के लिए गेहूं ही विकल्प है।

गेहूं की अगात किस्में ज्यादा दर देती हैं। इसकी 30 नवंबर तक बुआई हो जानी चाहिए। गेहूं की पछेती किस्मों (कम दिनों में तैयार होने वाली) का उत्पादन दर कम होता है। यह भी 15 दिसंबर तक लग जाना चाहिए।

गेहूं की आगात किस्मों में जहां प्रति कट्ठा (1361 वर्ग फीट) 60 से 80 किलोग्राम उपज होता है। वहीं पछेती किस्मों में प्रति कट्ठा 40 से 60 किलोग्राम होता है।

खेत में नमी ज्यादा है तो हाथ से करें कटनी:

कृषि विज्ञानी जेपी शर्मा ने बताया कि यदि खेत में नमी अधिक है तो मशीन से कटाई संभव नहीं होगा। हाथ से कटनी करना श्रेयस्कर होगा। कटनी के चार-पांच दिनों के अंदर गेहूं की बुआई कर सकते हैं। यदि मजदूर के अभाव में हाथ से कटनी संभव नहीं है तो हार्वेस्टर से कराने के तुरंत बाद गेहूं की बुआई कर दें।

नमी कम होने की स्थिति में बुआई के कुछ दिनों के बाद हल्का पटवन किया जा सकता है। अच्छी उपज के लिए 15 दिसंबर तक गेहूं की बुआई करने का प्रयास करें।

प्रति व्यक्ति 25 ग्राम दाल का भी उत्पादन नहीं:

कृषि के आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ सह डीएमआइ, पटना के वरीय प्राध्यापक प्रो. सूर्यभूषण के अनुसार तेलहन और दलहन के मामले में आत्मनिर्भर नहीं है।

राज्य में कुल मांग का सिर्फ 10 प्रतिशत ही तेलहन और एक तिहाई दहहन का उत्पादन होता है। इस वर्ष बेमौसम वर्षा के कारण भी उत्पादन प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है।

बिहार आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, राज्य में तेलहन उत्पादन लगभग 1.2 लाख टन हुआ, जबकि मांग 13 लाख टन से अधिक रही।

दलहन का 3.93 लाख टन उत्पादन होता है, इसकी भी मांग 12 लाख टन के आसपास रहता है। राज्य में प्रति व्यक्ति 25 ग्राम दाल की जरूतर पूरी करने के लिए 12 लाख टन उत्पादन होना चाहिए।

यह भी पढ़ें- 2461 सरकारी दर, पर 1500 रुपये क्विंटल धान बेचने को मजबूर किसान! दरभंगा में पैक्स के बहिष्कार से बढ़ी मुश्किल

यह भी पढ़ें- मखाना खेती का कमाल: 4 एकड़ में पैदा किया 38 क्विंटल मखाना, भागलपुर के किसान ने प्रति बीघा कमाए 50 से 60 हजार रुपये

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।