Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वीआइपी प्‍लेट में माछ-भात का भोज! बिहार चुनाव के बीच मुकेश सहनी ने 'द‍िलजलों' को द‍िया न्‍योता

    By Vyas ChandraEdited By: Vyas Chandra
    Updated: Sun, 09 Nov 2025 10:42 PM (IST)

    बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम चरण के बाद, वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने और भाजपा को हराने का संकल्प लिया। सहनी ने 'माछ-भात' भोज का निमंत्रण दिया और महागठबंधन सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने मधुबन में प्रचार के लिए नहीं पहुंचने का कारण तकनीकी बताया और महागठबंधन के अटूट होने की बात कही।

    Hero Image

    मुकेश सहनी और एक्‍स पर उनका पोस्‍ट। जागरण

    डिज‍िटल डेस्‍क, पटना। Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का चुनाव प्रचार रविवार को समाप्‍त हो गया। इसके बाद नेताओं ने व्‍यक्‍त‍िगत संपर्क और सोशल मीडिया पर अपनी सक्र‍ियता बढ़ा दी है। 

    जनता को अपनी प्राथम‍िकताएं बताने के साथ विपक्ष पर जोरदार हमले कर रहे हैं। अपनी जीत का दावा भी कर रहे हैं। 

    संपर्क साधे जा रहे हैं। इन सबके बीच विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो व पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने सत्‍ता पक्ष पर जमकर निशाना साधा है। 

    भाजपा को पटखनी देने तक चैन नहीं

    उन्‍होंने अपने पोस्‍ट में लिखा है, अरे ओ दिलजलों! पहले राउंड के मतदान में जब हवा टाइट हो गई, तो अब ख्याली पुलाव पकाने बैठे हो!

    याद रखो मुकेश सहनी वचन का पक्का है, जब तक तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री नहीं बना देगा और भाजपा को पटखनी नहीं देगा, तब तक चैन से बैठने वाला नहीं है!

    और हाँ… 14 तारीख के बाद जीत के जश्न में “माछ-भात” के भोज में जरूर आना, इस बार प्लेट भी VIP होगी!

    मधुबन में प्रचार के लिए क्‍यों नहीं पहुंचे?

    मुकेश सहनी को महागठबंधन ने उपमुख्‍यमंत्री पद का उम्‍मीदवार घोष‍ित कर रखा है। वे आरंभ से ही इस पद की मांग कर रहे थे। चुनावी सभाओं में तेजस्‍वी यादव के साथ उनकी सक्रियता रही है। इसी क्रम में 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मधुबन विधानसभा में चुनाव प्रचार के लिए नहीं पहुंचने पर अपनी बात रखी। उन्‍होंने कहा क‍ि तकनीकी कारणों से नहीं पहुंच सके। महागठबंधन अटूट है। वे आरजेडी और तेजस्‍वी यादव के साथ खड़े हैं। उन्‍होंने वीडियो जारी कर मामले पर स्थिति स्‍पष्‍ट की है। 

    मुकेश सहनी ने दावा क‍िया है कि पहले चरण में हुए चुनाव से स्‍पष्‍ट हो गया है क‍ि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। एक बार फिर उन्‍होंने भाजपा पर जोरदार हमला बोला। इस चुनाव में मुकेश सहनी ने डेढ़ सौ से अधिक सभाएं की। रोड शो कर भी महागठबंधन प्रत्‍याश‍ियों के लिए वोट मांगा।