Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: 'मैं चुनाव लड़ूंगा...,' चिराग पासवान ने कर दिया एलान; सियासी हलचल हुई तेज

    By Agency Edited By: Piyush Pandey
    Updated: Sun, 06 Jul 2025 08:03 PM (IST)

    केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 लड़ने का एलान किया है। छपरा में नव संकल्प महासभा में उन्होंने कहा कि वह NDA का हिस्सा रहेंगे और सभी 243 सीटों पर प्रत्याशियों को जीताने में मदद करेंगे। उन्होंने बिहार को विकास की राह पर ले जाने का संकल्प लिया। चिराग पासवान ने बिहार के लोगों के लिए चुनाव लड़ने का फैसला किया।

    Hero Image
    चिराग पासवान ने सारण की धरती से किया एलान। (एक्स)

    एजेंसी, पटना। Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा एलान कर दिया है।

    रविवार को छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित नव संकल्प महासभा में पासवान ने कहा कि वह बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इस दौरान वह वह NDA का ही हिस्सा रहेंगे और 243 सीटों पर प्रत्याशियों को जीताने में मदद करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चिराग पासवान ने कहा कि आज सारण की इस पावन धरती से, आप सबके सामने मैं यह कहकर जा रहा हूं कि हां, मैं चुनाव लड़ूंगा।

    मैं चुनाव लड़ूंगा बिहारियों के लिए अपने भाइयों के लिए, अपनी माताओं के लिए, अपनी बहनों के लिए और बिहार में एक ऐसी व्यवस्था तैयार करेंगे, एक ऐसा बिहार बनाएंगे जो सही मायनों में प्रदेश को विकास की राह पर आगे ले जाएगा।

    इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।