विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Election Result 2025 Date and Time: जाने कितने बजे से मतगणना होगी शुरू, कौन पड़ेगा किसपे भारी?

Published: Thu, 13 Nov 2025 11:35 AM (IST)

Bihar Chunav Ke Natije Ka Time: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सरगर्मी तेज है। सभी को मतगणना की तारीख ...और पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट

बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट

HighLights

  1. बिहार चुनाव 2025: मतगणना का इंतजार

  2. मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी

  3. परिणाम मतदाताओं के रुझान पर निर्भर

राधा कृष्ण, पटना। Bihar Election Result 2025 Date and Time: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना 14 नवंबर को सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। पहले रुझान सुबह साढ़े 8 बजे आने की संभावना है, और दोपहर तक तस्वीर लगभग साफ हो जाएगी। इस बार पोस्टल बैलेट की गिनती का तरीका बदल गया है, जिससे आखिरी दो राउंड की गिनती से पहले पोस्टल वोट शामिल किए जाएंगे। सभी नतीजे शाम तक घोषित किए जाने की उम्मीद है।

राज्य में इस बार कुल 66.91% मतदान हुआ, जिसमें पुरुष मतदाता 62.8% और महिला मतदाता 71.6% ने वोट डाला। चुनाव आयोग ने बताया कि यह 1951 के बाद सबसे उच्च मतदान प्रतिशत है। दो चरणों के चुनाव में 8.5 लाख से अधिक पोलिंग कर्मचारी और 2,616 उम्मीदवारों द्वारा नियुक्त 1.4 लाख से ज्यादा पोलिंग एजेंट, 243 जनरल ऑब्ज़र्वर और 38 पुलिस ऑब्ज़र्वर शामिल रहे।

इस चुनाव में अंतरराष्ट्रीय निगरानी भी रही। 6 देशों के 16 प्रतिनिधि इंटरनेशनल इलेक्शन विज़िटर्स प्रोग्राम के तहत बिहार की चुनाव प्रक्रिया देखने आए, और उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यवस्थित, पारदर्शी और कुशल चुनाव बताया।

एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए की वापसी की संभावना है, जबकि महागठबंधन आश्वस्त है कि परिणाम उनके पक्ष में आएंगे। अंतिम फैसला आज शाम तक साफ हो जाएगा।