विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Election Flashback: छपरा के मढ़ौरा ने किसी को हैट्रिक का नहीं दिया मौका, हमेशा बदले समीकरण

By Akshay PandeyEdited By:
Published: Mon, 19 Oct 2020 04:08 PM (IST)

निवर्तमान विधायक जितेंद्र कुमार राय एक बार फिर महागठबंधन से राजद के उम्मीदवार हैं। उनके मुकाबले जदयू ने अपने जिलाध्यक्ष ...और पढ़ें

मढ़ौरा विधानसभा से 23 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
मढ़ौरा विधानसभा से 23 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

भूपेश भीम, मढ़ौरा। मढ़ौरा विधानसभा का रणक्षेत्र सज चुका है। निवर्तमान विधायक जितेंद्र कुमार राय एक बार फिर महागठबंधन से राजद के उम्मीदवार हैं। उनके मुकाबले जदयू ने अपने जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू को मैदान में उतारा है। इनके अतिरिक्त लोजपा से विनय कुमार, बसपा से अश्विनी कुमार समेत कुल 23 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि यहां मुख्य मुकाबला राजग और महागठबंधन के बीच ही माना जा रहा लेकिन लोजपा प्रत्याशी मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने का प्रयास कर रहे हैं। 

1951 में अस्तित्व में आए मढ़ौरा विधानसभा से अभी तक किसी को हैट्रिक लगाने का मौका नहीं मिला है। न विरासत, न पार्टी और न चेहरा। कोई भी जनता को प्रभावित नहीं कर पाता। हालांकि लगातार दो बार या अंतराल के साथ चार बार भी यहां प्रत्याशी चुनाव जीते हैं, लेकिन लगातार तीन बार कोई निर्वाचित नहीं हो सका है। ऐसे में लगातार दो बार से जीत रहे जितेंद्र कुमार राय के लिए हैट्रिक लगाने की चुनौती होगी। पिछले चुनाव में इन्होंने भाजपा के लालबाबू राय को पराजित किया था। 

रामस्वरूपा देवी थीं पहली विधायक


पहले आम चुनाव में स्वतंत्रता सेनानी रामस्वरूपा देवी एवं प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के यमुना प्रसाद सिन्हा के बीच के मुकाबला हुआ। उस मुकाबले में  रामस्वरूपा देवी विजयी रहीं। लेकिन असमय मृत्यु के बाद हुए उपचुनाव में यमुना प्रसाद सिन्हा ने कांग्रेस की शांति देवी को हरा दिया। अगर 1952 से 2015 तक के चुनावों पर गौर करें तो सर्वाधिक चार बार विजय प्राप्त करने वाले प्रत्याशी भीष्म प्रसाद यादव रहे हैं। 

मढ़ौरा विधानसभा से चुने गए विधायक

वर्ष           विधायक                    पार्टी

1951   रामस्वरूपा देवी            कांग्रेस

1952   यमुना प्रसाद सिन्हा         पीएसपी

1957   देवीलाल जी                पीएसपी 

1962   सूरज सिंह                  कांग्रेस

1967     देवीलाल जी              एसएसपी

1969     भीष्म प्रसाद यादव        कांग्रेस

1972     भीष्म प्रसाद यादव        कांग्रेस 

1977    सूर्य सिंह                  जनता पार्टी

1980    भीष्म प्रसाद यादव        कांग्रेस

1985     भीष्म प्रसाद यादव      कांग्रेस 

1990     सुरेंद्र शर्मा              निर्दलीय

1995      यदुवंशी राय           जनता दल

2000      यदुवंशी राय          राजद

2005      लालबाबू राय        निर्दलीय 

 2005      लालबाबू राय        निर्दलीय

2010       जितेंद्र राय          राजद 

2015       जितेंद्र राय          राजद