विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

28 और 29 अगस्त को होने जा रही शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक, सभी कुलपतियों को भेजा गया लेटर; खास मुद्दे पर होगी चर्चा

Published: Tue, 27 Aug 2024 09:40 PM (IST)

बिहार शिक्षा विभाग ने 28-29 अगस्त को सभी विश्वविद्यालयों की समीक्षा बैठक बुलाई है। इस बैठक में विश्वविद्यालयों के वित्तीय ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

राज्य ब्यूरो, पटना। शिक्षा विभाग ने इसी महीने 28-29 को विश्वविद्यालयों की समीक्षा बैठक बुलायी है। इस बैठक में विश्वविद्यालयों के वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट प्रस्ताव को स्वीकृत किये जाने को लेकर आवश्यक समीक्षा की जाएगी।

विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों को विभाग की उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. रेखा कुमारी ने इस संबंध में पत्र भेजा है। पत्र में विभाग ने कहा है कि बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 तथा 2024-25 की तुलनात्मक विवरणी लेकर बजट की स्वीकृति के लिए होने वाली इस बैठक में आना है।

विभाग ने विश्वविद्यालयों के फारमेट भी दिया है, जिसमें पूरी सूचनाएं भरकर लाना है। पहले दिन यानी 28 अगस्त को पटना, मौलाना मजहरूल हक, पाटलिपुत्र, वीरकुंवर सिंह, जयप्रकाश तथा बीआरए विश्वविद्यालय की बैठक होगी।

वहीं 29 अगस्त को मगध, मुंगेर, बीएन मंडल, तिलका मांझी, पूर्णियां, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत तथा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालयों की बैठक होगी।

बिहार के दो शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए बिहार के दो शिक्षकों डा. मीनाक्षी कुमारी और सिकंदर कुमार सुमन का चयन किया गया है। इस आशय की घोषणा केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के स्कूल एवं साक्षरता विभाग ने मंगलवार को किया। इस बार देश भर से 50 शिक्षकों का चयन किया गया है।

बिहार से चयनित डा मीनाक्षी कुमारी मधुबनी जिले के शिवगंगा गर्ल्स प्लस टू हाइस्कूल में सहायक शिक्षक हैं, जबकि सिकंदर कुमार सुमन कैमूर जिले के तरहनी के न्यू प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक हैं। चयनित शिक्षकों को पांच सितंबर को नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में पुरस्कृत किया जायेगा।

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए बिहार राज्यस्तरीय चयन समिति की तरफ से अनुशंसित छह शिक्षकों ने इस पुरस्कार के लिए गठित राष्ट्रीय चयन समिति के समक्ष अपना प्रेजेंटेशन दिया था।

उनमें कैमूर के न्यू प्राथमिक विद्यालय तरहनी, कुदरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक सिकंदर कुमार सुमन , पश्चिमी चंपारण के डुमरिया इस्टेट स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय की सहायक शिक्षक मेरी आडलिन , नवादा के सिरदला हेमजाभारत उच्च माध्यमिक विद्यालय के सहायक शिक्षक राजेश कुमार, आदि शामिल हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।