विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

युवाओं को प्राइवेट जॉब के लिए तैयार करेगी बिहार सरकार, नई योजना के तहत मिलेगी AI और अंग्रेजी की ट्रेनिंग

Published: Sun, 01 Nov 2026 12:35 PM (IST)

बिहार सरकार कुशल युवा कार्यक्रम के तहत युवाओं को डिजिटल मित्र स्कीम से प्रशिक्षित करेगी। इसका उद्देश्य युवाओं को डिजिटल ...और पढ़ें

एआई जनरेटेड फोटो

एआई जनरेटेड फोटो

HighLights

  1. कुशल युवा कार्यक्रम में 'डिजिटल मित्र स्कीम' लागू होगी।

  2. युवाओं को डिजिटल कौशल, एआई और अंग्रेजी सिखाई जाएगी।

  3. पांच साल में 12 लाख युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार सरकार कुशल युवा कार्यक्रम के तहत युवाओं को प्रशिक्षित करने के पैटर्न में बदलाव करने जा रही है। इसके तहत डिजिटल मित्र स्कीम लाने की तैयारी हो रही है।

इस स्कीम के तहत युवाओं को डिजिटल चीजों के बारे में सिखाया जाएगा, जिससे युवा आगे चलकर किसी भी सरकारी या प्राइवेट कंपनियों में रोजगार पा सकें।

सरकार ने सभी 871 कौशल प्रशिक्षण केंद्रों के संचालकों को निर्देश दिया है कि युवाओं को रोजगार के लिए साक्षात्कार में शामिल होने की तैयारी कराएं। अंग्रेजी में बातचीत करना सिखाएं और एआइ का प्रशिक्षण दें।

इसके लिए संचालकों को पहले चरण में एक-एक डिजिटल मित्र केंद्र आवंटित किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में वैसे संचालकों को एक- एक अतिरिक्त केंद्र आवंटित करने की व्यवस्था की जा रही है, जो पहले दो या दो से अधिक केंद्रों का संचालन कर रहे थे। इसके लिए आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया निर्धारित की गई है।

युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के सचिव कौशल किशोर ने डिजिटल मित्र केंद्रों की मदद से युवाओं को विभिन्न विद्याओं में प्रशिक्षण देकर दक्ष बनाने की कवायद व्यापक स्तर पर शुरू कर दी है।

इसके तहत युवाओं को जिन क्षेत्रों में दक्ष बनाने की कवायद चल रही है, उसमें साक्षात्कार का सामना करने के लिए आत्मविश्वास विकसित करना, अंग्रेजी भाषा में संवाद करने की क्षमता विकसित करने और कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

इन प्रशिक्षणों के माध्यम से युवाओं को नौकरी के अवसरों के लिए तैयार करने के साथ कार्यस्थल पर आवश्यक दक्षताओं को विकसित करने पर भी ध्यान दिया जाएगा।

डिजिटल मित्र स्कीम का उद्देश्य युवाओं को कंप्यूटर, डिजिटल टूल्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) का प्रशिक्षण देना है। अगले पांच साल में 12 लाख युवाओं को डिजिटल मित्र बनाने का लक्ष्य रखा है, जिसमें इस चालू वित्तीय वर्ष में दो लाख 67 हजार युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।

डिजिटल मित्र केंद्र की मुख्य बातें

युवाओं को कंप्यूटर, डिजिटल टूल्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ट्रेनिंग से उन्हें रोजगार व स्वरोजगार के लिए तैयार करना

युवाओं के लिए तीन महीने के प्रशिक्षण की अनिवार्यता होगी लागू

कंप्यूटर स्किल्स (एमएस वर्ड, एक्सेल और पावर प्वांयट), गूगल वर्कस्पेस जैसे डिजिटल टूल्स, एआइ टूल्स के बारे में ट्रेंड किया जाएगा।

अभ्यर्थियों के लिए 12वीं पास होना आवश्यक या 10वीं पास युवा (जिनके पास डिजिटल क्षेत्र में कम से कम डेढ़ साल का अनुभव हो)

यह भी पढ़ें- पिता करते थे मजदूरी, बेटी ने सेल्फ स्टडी के दम पर हासिल की सरकारी नौकरी; रोहतास की ममता के संघर्ष की कहानी  

यह भी पढ़ें- गणित अब सिर्फ अंकों का खेल नहीं, रोबोटिक्स से अंतरिक्ष तक बढ़ेगा दायरा; मुंगेर यूनिवर्सिटी में हुआ मंथन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।