यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: 'नौजवानों को ठगेगा ठगबंधन', डिप्टी CM सम्राट चौधरी का I.N.D.I.A पर हमला
सोमवार को आईएनडीआईए के द्वारा जारी किए गए घोषणा-पत्र के विरोध में 17 पृष्ठों का आरोप-पत्र जारी किया और इस ...और पढ़ें

HighLights
- आईएनडीआईए के घोषणा-पत्र के विरुद्ध भाजपा ने जारी किया 17 पृष्ठों का आरोप-पत्र
- आरोप पत्र को 'महाठगबंधन: बिहार को पीछे करते परिवारवादी' का दिया नाम
राज्य ब्यूरो, पटना। Dy CM Samrat Chaudhary On I.N.D.I.A: आईएनडीआईए के घोषणा-पत्र के विरोध में भाजपा की प्रदेश इकाई ने सोमवार को 17 पृष्ठों का आरोप-पत्र जारी किया।
उसे भाजपा ने 'महाठगबंधन: बिहार को पीछे करते परिवारवादी' नाम दिया है। इसमें बिहार गणराज्य से ''गन-राज'' के साथ कांग्रेस और राजद की कथित जन-विरोधी नीतियों सहित 11 विषयों को क्रमवार वर्णन है।
उपमुख्यमंत्री ने जारी किया आरोप-पत्र
भाजपा मीडिया सेंटर में प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी आदि ने आरोप-पत्र जारी किया। सम्राट ने कहा कि कांग्रेस एक परिवार पर विश्वास करती है, जबकि राजद का जीवन एक परिवार तक ही है।
ठगबंधन के लोग भारत को लूटने और नौजवानों को ठगने का काम करेंगे। 17 माह तक सरकार में रहे राजद के युवराज ने अपने विभाग में एक भी नौकरी नहीं दी।
सम्राट उप मुख्यमंत्री भी हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) का नाम बदलकर विपक्षी गठबंधन नकली राष्ट्रवाद दिखाने का प्रयास कर रहा है।
कांग्रेस और राजद पर लगाए ये आरोप
ये भारत को श्रेष्ठ करने वाले नहीं, बल्कि देश को तोड़ने वाले संगठन के लोग हैं। कांग्रेस-राज में कोयला घोटाला, 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला आदि हुआ। सत्ता में रहते राजद आकंठ भ्रष्टाचार में डूबा रहा। चारा खा गए तो अलकतरा तक पी लिया गया।
लालू प्रसाद को लेकर ये कहा
लालू प्रसाद का जीवन ही परिवार के लिए समर्पित है। राहुल गांधी द्वारा अध्यादेश फाड़ दिए जाने के बाद लालू मुखिया भी नहीं बन सकते। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू भ्रष्टाचार में लिप्त रहे। भागलपुर के दंगे में कांग्रेस का हाथ था।
राजग की तारीफ की
राजग की सरकार बनी तो आरोपितों को सजा हुई और पीड़ितों को मुआवजा मिला। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में 17 बार अल्पसंख्यक लिखा गया है। प्रेस-वार्ता में पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव, संजय टाइगर, दानिश इकबाल आदि उपस्थित रहे।
