Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Crime: आरा में दुकानदार के मर्डर से सनसनी, गला घोंटने के बाद शव को बगीचे में फेंका

    By Rahul KumarEdited By:
    Updated: Thu, 03 Mar 2022 10:17 AM (IST)

    आरा में एक बार फिर से मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। खबर के मुताबिक एक दुकानदार की गला घोंट कर हत्या कर उसकी लाश को बगीचे में फेंक दिया गया है।

    Hero Image
    आरा में दुकानदार की हत्या के बाद रोते स्वजन। जागरण

    आरा,जागरण संवाददाता। भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत ओसाई गांव में बुधवार की देर रात एक दुकानदार की गमछा से गला घोंटकर हत्या (Murder)कर दी गई। गुरुवार की सुबह रेलवे लाइन के किनारे बगीचा स्थित पुआल के टाल से शव बरामद किया गया। जिसके बाद भीड़ जमा हो गई।जगदीशपुर डीएसपी श्याम किशोर रंजन  मौका ए वारदात पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डीएसपी के अनुसार शुरूआती जांच में भूमि विवाद की बात सामने आ रही है।  मृतक  52 वर्षीय  सुरेश  साह ओसाई गांव निवासी  स्व. नरेश साह के पुत्र थे। पेश से समोसा चाय दुकानदार थे।  पुलिस तकनिकी आधार पर भी छानबीन कर रही है। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया है। इधर,पुलिस संदेह के आधार पर गांव के ही एक ही परिवार के पांच सदस्य को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

    रात नौ बजे फोन आने के बाद  घर से निकले थे सुरेश

    ओसाई गांव निवासी सुरेश साह घर के पास ही चाय समोसा की दुकान चलाते थे। रात करीब  नौ बजे  स्वजनों से बोले  कि किसी का फोन आया है, जा रहे है। इसके बाद घर से निकल गए। लेकिन, वापस लौटकर नहीं आए। इस दौरान स्वजनों ने खोजबीन भी की। लेकिन,नहीं मिले। इस बची गुरुवार की सुबह  जगदेव प्रसाद हाल्ट के समीप उत्तर तरफ बगीचा से  शव मिलते ही सनसनी फैल गई। हो-हल्ला होने पर भीड़ जुट गई।बाद में सूचना मिलने पर पहले बिहिया थानाध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद पहुंचे। बाद में जगदीशपुर डीएसपी भी वहां पहुंच गए।  गले में जख्म का निशान पाया गया। गमछा से गला घोंटकर हत्या की बात सामने आर ही है।

    जमीन की बिक्री को लेकर चला आ रहा था विवाद

    पुलिस के अनुसार जमीन की खरीद- बिक्री को लेकर विवाद चला आ रहा था। पूर्व में भी विवाद हुआ था। इस बीच यह घटना घटित हो गई। पुलिस अधिकारी के अनुसार शुरुआती पूछताछ में स्वजन चार-पांच लोगों का नाम बता रहे हैं। जिनकी संलिप्तता को लेकर छानबीन चल रही है।एक अधिकारी के अनुसार करीब 15 दिन पहले भी विवाद हुआ था। बाद में सरपंच द्वारा पंचायती कर विवाद सुलझाने का प्रयास किया था। जिसके बाद धमकी दी गई थी।लेकिन, स्वजनों द्वारा गंभीरता से नहीं लिया गया था।