Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार कांग्रेस की प्रवक्‍ता जया मिश्रा का निधन, मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल में ली आखिरी सांसें

    By Jagran NewsEdited By: Shubh Narayan Pathak
    Updated: Tue, 08 Nov 2022 11:25 AM (IST)

    Bihar News बिहार में कांग्रेस की प्रवक्ता रहीं जया मिश्रा का लंबी बीमारी के बाद निधन। कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं ने शोक जताया। मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्‍पताल में चल रहा था इलाज। लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ी थीं जया

    Hero Image
    बिहार कांग्रेस की प्रवक्‍ता जया मिश्र का निधन। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics: बिहार कांग्रेस की जुझारू नेत्री और प्रदेश प्रवक्ता जया मिश्र का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। जया मिश्रा लंबे समय से बिहार कांग्रेस से जुड़ी हुई थीं। कांग्रेस के सभी आयोजनों में वे बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती रही हैं। पार्टी ने उनकी लगनशीलता को देखते हुए उन्हें बिहार कांग्रेस का प्रवक्ता भी नियुक्त किया था। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्‍पताल में निधन 

    जया मिश्रा बीते दिनों स्वास्‍थ्य समस्या से जूझ रही थीं। पिछले दिनों इलाज के लिए उन्हें मुंबई भी ले जाया गया। जहां टाटा मेमोरियल अस्पताल में ही इलाज के दौरान सोमवार को उनका निधन हो गया। जया मिश्रा के निधन के बाद पार्टी नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

    कांग्रेस के तमाम नेताओं ने जताया शोक 

    बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव तारिक अनवर, कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा, सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार,पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष,डा.  शकील अहमद, श्री अनिल शर्मा, चंदन वागची, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष  कौकब कादरी, डा0 समीर कुमार सिंह, श्याम सुन्दर सिंह धीरज, डा0 अशोक कुमार, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, अवधेश कुमार सिंह, विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्रा,  विधायक राजेश कुमार,  प्रतिमा कुमारी दास, मीडिया विभाग के अध्यक्ष राजेश राठौड़, सदस्यता प्रभारी ब्रजेश प्रसाद मुनन, सुबोध कुमार, ब्रजेश पाण्डेय, अमिता भूषण,  लाल बाबू लाल, भावना झा, प्रवक्ता डा.  हरखू झा, कुमार आशीष, आनन्द माधव, असित नाथ तिवारी, अर्जुन मंडल, चुन्नू सिंह, ज्ञान रंजन, ललन यादव,  कमलदेव नारायण शुक्ला, शशिकांत तिवारी, स्नेहाशीष वर्धन पांडेय , धनंजय शर्मा ,डा. आशुतोष शर्मा, संतोष कुमार श्रीवास्तव,  अनिता राम,मृणाल अनामय, सिद्धार्थ क्षत्रिय, ई वेंकटेश रमन,बाबा विशाल तिवारी,पत्रकार बन बिहारी सहितअन्य राजनीतिक तथा सामाजिक हस्तियों ने कांग्रेस नेत्री जया मिश्रा के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। समेत अन्य नेताओं ने बयान जारी कर कहा जया मिश्रा एक संवेदनशील नेत्री थी। उनकी कमी पार्टी में हमेशा महसूस की जायेगी।

    comedy show banner
    comedy show banner