बिहार कांग्रेस ने तेज की MLC चुनाव की तैयारी, प्रभारी और अध्यक्ष का तीन दिवसीय दौरा
बिहार कांग्रेस विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। पार्टी प्रभारी ...और पढ़ें

राहुल गांधी के साथ बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू
HighLights
कांग्रेस ने MLC चुनाव की तैयारियां तेज कीं।
प्रभारी और अध्यक्ष का तीन दिवसीय बिहार दौरा।
दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर में चुनावी बैठकें होंगी।
राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव (Bihar MLC Election) की तैयारियों को लेकर बिहार कांग्रेस (Bihar Congress) ने अपनी संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं।
इसी क्रम में बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू एवं अध्यक्ष राजेश राम 15 से 17 अक्टूबर तक तीन दिवसीय दौरे पर दरभंगा, पूर्णिया एवं भागलपुर जाएंगे।
इस दौरान वे विभिन्न जिलों के पीसीसी प्रभारियों, जिला कांग्रेस अध्यक्षों एवं प्रमुख कांग्रेसजनों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों और संगठन की मजबूती पर विस्तृत चर्चा करेंगे।
दौरे के पहले दिन 15 अक्टूबर को दरभंगा जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर एवं बेगूसराय जिलों के पीसीसी प्रभारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष तथा प्रमुख कांग्रेसजन शामिल होंगे।
बैठक में शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक समन्वय और चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
दूसरे दिन 16 अक्टूबर को पूर्णिया जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक होगी। इसमें पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा एवं सुपौल जिलों के पीसीसी प्रभारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रमुख कांग्रेसजन भाग लेंगे।
जबकि 17 अक्टूबर को भागलपुर जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में भी शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव को लेकर तैयारियों की समीक्षा तथा आगे की कार्ययोजना पर विचार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- काला चश्मा, काउबॉय हैट और खुली जीप… अनंत सिंह का 200KM लंबा रोड शो; नीतीश के गढ़ में अनुज सिंह के लिए मांगे वोट
यह भी पढ़ें- बिहार के 20000 गांवों तक पहुंचने की तैयारी, 'वोट बचाओ चौपाल' से मोदी सरकार का घेराव करेगी कांग्रेस
