विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संविधान दिवस पर बिहार में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, पटना में निकाला मार्च; पप्पू यादव भी हुए शामिल

Published: Thu, 26 Nov 2026 02:08 PM (GMT+05:30)

संविधान दिवस पर बिहार कांग्रेस ने पटना में संविधान रक्षा मार्च निकाला, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और निर्दलीय सांसद पप्पू यादव शामिल हुए।

संविधान दिवस पर बिहार में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन (सौ. जागरण)

संविधान दिवस पर बिहार में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन (सौ. जागरण)

HighLights

  1. बिहार कांग्रेस ने पटना में संविधान रक्षा मार्च निकाला।

  2. प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और पप्पू यादव मार्च में शामिल।

  3. संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा का संकल्प।

राज्य ब्यूरो, पटना। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को बिहार कांग्रेस की ओर से पटना में संविधान रक्षा मार्च निकाला गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में निकले इस मार्च में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। 

पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भी मार्च में शामिल हुए। मार्च के जरिए कांग्रेस ने संविधान, लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा का संदेश दिया।

सामाजिक न्याय की रक्षा का संकल्प लिया

इनकम टैक्स गोलंबर से शुरू हुआ मार्च आर ब्लॉक होते हुए शहीद स्मारक पहुंचा। यहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया। साथ ही संविधान में निहित मूल्यों, लोकतांत्रिक अधिकारों और सामाजिक न्याय की रक्षा का संकल्प लिया।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने देश की एकता, अखंडता, समानता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई। पार्टी की ओर से इस मार्च का आयोजन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर किया गया था। कांग्रेस ने संविधान रक्षा मार्च के माध्यम से संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।

यह भी पढ़ें- आनंद मोहन के सरेंडर आदेश पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- फायदा देखकर जेल से निकालते और अंदर भेजते हैं नीतीश-भाजपा


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।