विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CM सम्राट चौधरी ने दलित बस्ती में मनाई दीवाली, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से की विशेष अपील

Published: Sun, 08 Nov 2026 07:03 PM (IST)

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना की एक झुग्गी बस्ती में दीवाली मनाई और जरूरतमंदों को उपहार बांटे।

सम्राट चौधरी। फाइल फोटो

सम्राट चौधरी। फाइल फोटो

HighLights

  1. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना की झुग्गी बस्ती में दीवाली मनाई।

  2. जरूरतमंदों को मिठाइयां और उपहार बांटकर खुशियां साझा कीं।

  3. जनप्रतिनिधियों से वंचित वर्गों के साथ दीवाली मनाने की अपील की।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्लम एरिया में अपनी दीवाली मनाई। इस अवसर पर वह पटना की एक झुग्गी बस्ती का दौरा किया और जरूरतमंद लोगों के बीच मिठाइयां और उपहार के पैकेट बांटे।

मुख्यमंत्री चौधरी ने दीपावली के पावन अवसर पर बिहार के सभी लोगों को शुभकामनाएं दी और बिहार समृद्धि के लिए कामना की।

उन्होंने बिहार के सभी जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से विशेष अपील की है कि वे आदिवासी, दलित और अति पिछड़ा वर्ग के भाई-बहनों के बीच जाकर दीपावली मनाएं और उनके सुख-दुख में शामिल हों।

सब्सिडी छोड़ने के लिए अभियान

मुख्यमंत्री ने कहा कि NDA सरकार की मुफ्त बिजली योजना के तहत, गरीब परिवारों के घरों में रोशनी पहुंच रही है। बिहार के 1.92 करोड़ परिवारों को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिल रही है। हमने स्वेच्छा से योगदान देने की भी अपील की है। 1 दिसंबर से हम एक अभियान शुरू करेंगे, जिसमें उन लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जो बिजली सब्सिडी के लिए अपनी मर्जी से योगदान देना चाहते हैं, वे इस अभियान से जुड़ सकेंगे। जिस तरह प्रधानमंत्री ने लोगों से अपनी LPG सब्सिडी स्वेच्छा से छोड़ने की अपील की थी, हम भी वैसी ही अपील कर रहे हैं। सरकार हर परिवार को सालाना लगभग ₹10,000 की बिजली सब्सिडी देती है।

यह भी पढ़ें- Diwali 2026 : आसमान में आतिशबाजी और जमीन पर दीपों की कतार, दीपावली पर देखते ही बन रही दरभंगा की छटा

यह भी पढ़ें- PM मोदी के बिहार दौरे से पहले बड़ा खुलासा: 21 नवंबर को वैशाली से खुलेंगे सौगातों के पिटारे, उद्योगपतियों के साथ होगा बड़ा खेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।