बिहार में भ्रामक खबरों पर होगा 'क्विक एक्शन', CM सम्राट चौधरी ने जन-संपर्क विभाग को दिए सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने और नकारात्मक खबरों ...और पढ़ें

बिहार में भ्रामक खबरों पर होगा 'क्विक एक्शन', CM सम्राट चौधरी ने जन-संपर्क विभाग को दिए सख्त निर्देश
HighLights
नकारात्मक खबरों पर त्वरित कार्रवाई हेतु क्विक रिस्पांस टीम सक्रिय करें।
सरकारी योजनाओं की जानकारी सरल तरीके से आम जनता तक पहुंचाएं।
बिहार की सभ्यता-संस्कृति का वैश्विक स्तर पर प्रचार-प्रसार करें।
राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि सूचना सूचना एवं जन-संपर्क विभाग सरकारी योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी सरल एवं प्रभावी तरीके से आम जनता तक पहुंचाए, ताकि लोग योजनाओं के प्रति जागरूक हों और उनका लाभ शीघ्र उठा सकें।
उन्होंने गुरुवार को लोक सेवक आवास स्थित "संकल्प" सभागार में इस विभाग की समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों, विधि-व्यवस्था तथा अन्य महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों की निगरानी तथा नकारात्मक एवं भ्रामक खबरों पर त्वरित कार्रवाई के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम को सक्रिय किया जाए।
विभाग के सचिव नवीन कुमार ने प्रस्तुतीकरण के विभाग की प्राथमिकताएं, एवं जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग यह सुनिश्चित करे कि जनहित से जुड़ी सूचनाएं समय पर लोगों तक पहुंचें। समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल हो।
पत्रकार पेंशन योजना से संबंधित प्रविधानों की जानकारी सभी को प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि विभाग इंटरनेट मीडिया पर आने वाली शिकायतों- सुझावों का प्रभावी विश्लेषण करे।
सरकार के स्तर पर होनेवाली कार्रवाई की जानकारी लोगों को दे। विभागीय स्तर, जिला स्तर एवं पंचायत स्तर पर लोगों के फीडबैक, सुझाव एवं शिकायतों को लेकर बेहतर प्रबंधन एवं निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की सभ्यता एवं संस्कृति का वैश्विक स्तर पर प्रचार प्रसार हो। बिहार के लोग जो अन्य राज्यों में या विदेश में रहते है उनसे जुड़ें, बिहार के संबंध में फीडबैक लें तथा राज्य की खासियत एवं बढ़ते बिहार की उपलब्धियों से अवगत कराएं। राज्य के गौरवशाली अतीत को फिर से वापस लाना है। इसे समृद्ध प्रदेश बनाना है। इसके लिए सबका सहयोग आवश्यक है।
बैठक में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के सचिव नवीन कुमार, निदेशक, सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग गुंजन सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें- बिहार के CM सम्राट चौधरी ने हरीश द्विवेदी की मां यशोदा देवी को दी श्रद्धांजलि, बस्ती में उमड़ा नेताओं का हुजूम
यह भी पढ़ें- नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ने पर मेदांता पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, अनंत सिंह ने बीमारी को बताया ड्रामा
