विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामगढ़ हादसे में नालंदा के 13 लोगों की मौत पर CM सम्राट चौधरी ने जताया शोक, बोले- पीड़ित परिवार के साथ है सरकार

Published: Sun, 29 Nov 2026 10:54 AM (IST)

झारखंड के रामगढ़ में हुए भीषण सड़क हादसे में बिहार के नालंदा जिले के 13 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

सीएम सम्राट चौधरी ने रामगढ़ में हुए सड़क हादसे पर जताया दुख। (सोशल मीडिया)

सीएम सम्राट चौधरी ने रामगढ़ में हुए सड़क हादसे पर जताया दुख। (सोशल मीडिया)

HighLights

  1. रामगढ़ सड़क हादसे में नालंदा के 13 लोगों की मौत।

  2. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया।

  3. पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है बिहार सरकार।

राज्य ब्यूरो, पटना। झारखंड के रामगढ़ में हुए भीषण सड़क हादसे में बिहार के नालंदा जिले के 13 लोगों की असामयिक मौत पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

उन्होंने इस दुर्घटना को अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक बताते हुए मृतकों के स्वजन के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस अपार दुख की घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को अपने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पोस्ट के माध्यम से हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि झारखंड के रामगढ़ में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में बिहार के नालंदा जिले के 13 लोगों की असामयिक मृत्यु की खबर अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। शोकाकुल स्वजन के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

उन्होंने कहा कि इस अपार दुख की घड़ी में बिहार सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। उनके इस संदेश के माध्यम से सरकार ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। रामगढ़ की इस दुर्घटना ने नालंदा के कई परिवारों को गहरे शोक में डाल दिया है।

यह भी पढ़ें- पत्नी को मिली सरकारी नौकरी, पूजा करने रजरप्पा जा रहे नालंदा के एक ही परिवार के 13 लोगों की सड़क हादसे में मौत

यह भी पढ़ें- झारखंड के रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: श्रद्धालुओं को ले जा रही SUV दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।