विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वैशाली में बनेगा इलेक्ट्रॉनिक और फूड पार्क, CM सम्राट चौधरी ने किया 1 लाख रोजगार का वादा

Published: Sat, 21 Nov 2026 07:31 PM (IST)

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वैशाली के जाफरपट्टी औद्योगिक क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक व फूड पार्क स्थापित करने की घोषणा की, जिससे एक लाख रोजगार के अवसर मिलेंगे। 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी। फोटो X@samrat4bjp

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी। फोटो X@samrat4bjp

HighLights

  1. वैशाली के जाफरपट्टी में इलेक्ट्रॉनिक और फूड पार्क स्थापित होगा।

  2. इस पहल से एक लाख लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

  3. मुख्यमंत्री ने 2037 तक बिहार को समृद्ध राज्य बनाने का लक्ष्य बताया।

राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के बिहार में एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में राजग को 202 सीटों पर जीत दिलाने के लिए जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने घोषणा की कि वैशाली जिले के 1,200 एकड़ में फैले जाफरपट्टी औद्योगिक क्षेत्र में इलेक्ट्रानिक पार्क एवं फूड पार्क स्थापित किए जाएंगे। एक लाख लोगों को नौकरी एवं रोजगार के अवसर मिलेंगे।

मुख्यमंत्री ने नीतीश सेतु पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर नहीं लगाए जाने को लेकर विपक्ष की ओर से खड़े किए जा रहे प्रश्न के उत्तर में कहा कि आज पूरा सेतु ही नीतीशमय हो गया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का लक्ष्य वर्ष 2037 तक बिहार को समृद्ध राज्य बनाना है।

उन्होंने छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय और रेल मंत्रालय की ओर से मिले सहयोग के प्रति भी आभार जताया।

मुख्यमंत्री ने गिनाए काम 

सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री के सहयोग कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए बताया कि अब तक इसमें 10.50 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री को बताया कि आम लोगों के आवेदनों पर निर्धारित समय-सीमा 30 दिन में कार्रवाई नहीं करने वाले कर्मियों के विरुद्ध सरकार 30 दिनों स्वतः निलंबन की कार्रवाई करती है।

अब बिहार के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे राज्यों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बिहार में ही पढ़ाई कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि करीब 34 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली 227 योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और शुभारंभ किया गया है।

SIR को लेकर विपक्ष का हमला 

उन्होंने बिहार में हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष पर कटाक्ष किया। कहा कि एसआइआर में बिहार में 65 लाख लोगों के नाम कटे, लेकिन एक भी व्यक्ति ऐसा सामने नहीं आया, जिसने यह शिकायत की हो कि मतदाता सूची से उसका नाम काट दिया गया है।

जिन लोगों के नाम कटे थे उनमें स्थाई रूप से बिहार छाड़ने वाले, मृत या दोहरे नाम वाले मतदाता थे। इससे पहले मुख्यमंत्री शाल, प्रतीक चिह्न एवं माला पहनाकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें- वैशाली के सोनपुर में सजी सुरो की महफिल, जीतने वाले को मिलेगा 1 लाख रुपये का इनाम

यह भी पढ़ें- कुर्सी पर PM मोदी, मंच से दिल खोलकर बोले CM सम्राट; बिहार के युवाओं... किसानों और विकास का रखा पूरा हिसाब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।