मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बंगला अब और बड़ा हुआ, अणे मार्ग के साथ जोड़ा गया बगल का आवासीय परिसर
Bihar News मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास का हुआ विस्तार सात सर्कुलर रोड अणे मार्ग का हिस्सा हुआ सात स्ट्रैंड रोड अब मुख्य सचिव के आवास के लिए कर्णांकित अब पहले से अधिक भव्य दिखेगा मुख्यमंत्री आवास

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सरकारी बंगला और बड़ा हो गया है। अब तक मुख्यमंत्री आवास के तौर पर चिह्नित अणे मार्ग का दायरा अब विस्तृत हो गया है। इसके बाद सीएम का आधिकारिक आवास और भव्य दिखने लगा है। मुख्यमंत्री आवास के लिए चिह्नित और अधिसूचित अणे मार्ग का विस्तार किया गया है। अब सात सर्कुलर रोड भी अणे मार्ग का हिस्सा होगा। भवन निर्माण विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
सात सर्कुलर रोड को किया गया शामिल
राज्य में वर्षो से एक अणे मार्ग की पहचान मुख्यमंत्री आवास के रूप में रही है। अब इस भवन को विस्तार दिया गया है। एक अणे मार्ग के विस्तारित अंश के रूप में सात सर्कुलर रोड को भी शामिल कर लिया गया है। भवन निर्माण विभाग ने 25 अप्रैल 2022 की अधिसूचना को संशोधित करते हुए सात सर्कुलर रोड को अणे मार्ग के अंश के रूप में चिह्नित करते हुए अधिसूचित किया है।
विधान परिषद पूल से लिया गया वापस
इसके साथ ही आवास संख्या सात स्ट्रैंड रोड को विधान परिषद पूल से वापस लेते हुए इस मुख्य सचिव बिहार के आवास के रूप में कर्णांकित किया गया है। इस आवास में अब प्रदेश के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी रहेंगे। जबकि आवास संख्या 10 एम स्ट्रैंड रोड को केंद्रीय पूल से बिहार विधान परिषद को हस्तांतरित करने का फैसला भी लिया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।