विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO: सीएम नीतीश कुमार ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया, छठ व्रतियों से प्रसाद भी लिया, देखें वीडियो

By Jagran NewsEdited By: Sanjeev Kumar
Published: Mon, 20 Nov 2023 08:56 AM (IST)

उदीयमान सूर्य को अर्ध्य अर्पण के साथ सोमवार को चार दिवसीय छठ संपन्न हो गया। व्रतियों ने नदी और तालाब ...और पढ़ें

सीएम नीतीश कुमार ने उगते सूरज को अर्घ्य दिया (एएनआई)
सीएम नीतीश कुमार ने उगते सूरज को अर्घ्य दिया (एएनआई)

HighLights

  1. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया।
  2. उन्होंने छठ व्रतियों से प्रसाद भी ग्रहण किया।

एएनआई, पटना। उदीयमान सूर्य को अर्ध्य अर्पण के साथ सोमवार को चार दिवसीय छठ संपन्न हो गया। व्रतियों ने नदी और तालाब के किनारे और घरो में उगते सूर्य को अर्ध्य दिया। इस दौरान व्रतियों ने दीप जलाकर उग हे सूरुज देव.....,केरवा जे फरेला घवद के आदि परंपरागत छठ गीत गाते हुए पूजा-अर्चना की। वहीं आज पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपने परिवार के साथ सुबह उगते हुए सूरज को अर्घ्य दिया।

अर्घ्य देने का वीडियो आया सामने

सीएम नीतीश कुमार द्वारा सूर्य को अर्घ्य देने का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीएम नीतीश कुमार लोटा में दूध लेकर सूर्य भगवान को अर्घ्य देते दिखे। इसके बाद उन्होंने छठ व्रतियों से प्रसाद भी ग्रहण किया।

Sitamarhi Crime News : सीतामढ़ी के पुनौरा में दोस्त को दौड़ाकर चाकू से गोद मार डाला, तमाशबीन रहे लोग


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।