विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CM Nitish Kumar की जान को खतरा?... मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर क्या कहता है बिहार सरकार का यह सरकारी आदेश!

By Jagran NewsEdited By: Prince Sharma
Published: Sat, 16 Dec 2023 06:30 AM (IST)

CM Nitish Kumar बिहार में घटित हो रहीं नक्सली गतिविधियों को देखते हुए सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा है एक ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए किए जाते हैं ये इंतजाम
मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए किए जाते हैं ये इंतजाम

HighLights

  1. क्या बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जान को खतरा है?
  2. बिहार में घटित हो रहीं नक्सली गतिविधियों को देखते हुए सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा एक गंभीर विषय बन गया है
  3. हाल ही में घटित नक्सली गतिविधियों को देखते हुए मुख्यमंत्री की सुरक्षा के कड़े प्रबंध की आवश्यकता बताई गई।

ऑनलाइन डेस्क, पटना। क्या बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जान को खतरा है? दरअसल, बिहार में घटित हो रहीं नक्सली गतिविधियों को देखते हुए सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा एक गंभीर विषय बन गया है।

सरकार द्वारा जारी एक नए आधिकारिक आदेश के अनुसार, हाल ही में घटित नक्सली गतिविधियों को देखते हुए मुख्यमंत्री की सुरक्षा के कड़े प्रबंध की आवश्यकता बताई गई। यह ऑर्डर मुजफ्फरपुर में भ्रमण कार्यक्रम के संबंध में था। विचारणीय है कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा का यह ऑर्डर पहले भी आ चुका है। सीएम की सुरक्षा से संबंधित यह नया आदेश है, जिसमें मुख्यमंत्री की सुरक्षा के कुछ बिंदुओं का उल्लेख किया गया है तथा इसमें सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त का जिक्र किया गया है।

मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए किए जाते हैं ये इंतजाम

नए आधिकारिक आदेश के मुताबिक, नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद पर आसीन हैं। इस पद की सुरक्षा जेड प्लस की श्रेणी में आती है। इसके अंतर्गत मुख्यमंत्री के आगमन एवं प्रस्थान के समय एक्सेस कंट्रोल पर विशेष नजर रखने के आवश्यकता होती है। इसी के साथ फर्जी पहचान पत्र पर संदिग्ध व्यक्ति विशिष्ट व्यक्तियों के समूह में शामिल हो सकते हैं। इसलिए विशेष शाखा के पदाधिकारी सही पहचान पर ही किसी व्यक्ति को अंदर जाने देने की अनुमति होती है।

वहीं, महिलाओं की जांच हेतु पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस बल एवं माननीय मुख्यमंत्री के आवागमन के रास्ते पर कार्यक्रम स्थल के निकट तथा व्यक्तियों की भीड़ में सादे लिबास में पुलिस बल/महिला बल की प्रतिनियुक्ति आवश्यक है।

जांच के लिए मेटल डिटेक्टर का किया जाता है प्रयोग

सुरक्षा व्यवस्था के मुख्य आधार एक्सेस कंट्रोल एवं एंटी सबोटेज चेकिंग है एक्सेस कंट्रोल हेतु आवश्यक है कि मेटल डिटेक्टर का प्रयोग कर माननीय मुख्यमंत्री के निकट जाने वाले एवं अन्य संदिग्ध व्यक्तियों का फ्रिस्किंग किया जाए। स्ट्राइक जोन में अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश को रोका जाए विशेष शाखा के पदाधिकारी इसे सुनिश्चित करेंगे। विशेष शाखा के पदाधिकारी आवश्यक सूचना संग्रह का कार्य करेंगे तथा प्रतिकूल प्रतिवेदन की स्थिति में निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें- Tejashwi Yadav को सता रही PM मोदी की चिंता! संसद सुरक्षा चूक पर Amit Shah से मांग लिया जवाब

यह भी पढ़ें- Bihar Mining Police: बिहार में जल्द होगा खनन पुलिस का गठन, नीतीश सरकार ने 30 जनवरी तक मांगे आवेदन; जानिए पूरी डिटेल