Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Chunav 2020 Exit Poll पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साधी चुप्पी, भाजपा के वरिष्ठ नेता आडवाणी को दी जन्म दिन की बधाई

    By MritunjayEdited By:
    Updated: Sun, 08 Nov 2020 12:03 PM (IST)

    Bihar Chunav 2020 Exit Poll 2015 के विधानसभा चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल के नतीजे भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए अच्छे नहीं थे। मतगणना के बाद परिणाम आया तो पक्ष में गया। ऐसे में एग्जिट पोल के नजीतों के बाद नीतीश कुमार ने कोई प्रक्रिया नहीं दी है।

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को बधाई दी है।

    पटना, जेएनएन। Bihar Chunav 2020 Exit Poll  बिहार विधानसभा चुनाव-2020 के मतदान के बाद आए एग्जिट पोल के नतीजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। हालांकि एग्जिट पोल को सही नहीं कहा जाता सकता है। 2015 के विधानसभा चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल के नतीजे भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए अच्छे नहीं थे। मतगणना के बाद परिणाम आया तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पक्ष में गया। ऐसे में एग्जिट पोल के नजीतों के बाद नीतीश कुमार ने कोई प्रक्रिया नहीं दी है। वह 10 नवंबर को मतगणना के बाद आने वाले परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को ट्वीट कर जन्म दिन की बधाई दी है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में शनिवार, 7 नवंबर को 78 सीटों पर मतदान हुआ। नीतीश कुमार ने मतदान शुरू होने के थोड़ी देर बाद ट्वीट कर बिहार में विकास की गति को जारी रखने के लिए अधिक से अधिक मतदान की अपील। इसके बाद शाम को एग्जिट पोल के नजीए आए। इसमें राजद विधायक दल के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार में नई सरकार बनते हुए दिखाया गया है। एग्जिट पोल के नतीजों पर जदयू के नेताओं ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एग्जिट पोल के नजीते को खारिज किया है। लेकिन मुख्यमंत्री ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। समझा जाता है कि चुनाव परिणाम आने के बाद ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता के बीच अपनी बात को रखेंगे।