Bihar Election 2020: BJP के लिए दूसरा चरण सबसे अहम, 20 विधायकों व एक पूर्व सांसद की साख दांव पर
Bihar Election 2020 भाजपा दूसरे चरण में सबसे ज्यादा 46 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी के पांच पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष तीन केंद ...और पढ़ें

पटना, रमण शुक्ला। Bihar Election 2020 विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण भाजपा के लिए कई मायनों में अहम है। पार्टी के पांच पूर्व प्रदेश अध्यक्षों, वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष और तीन केंद्रीय मंत्रियों की साख भी दांव पर है। यही नहीं, 20 मौजूदा विधायकों की सीट भी कई मायनों में कसौटी पर है। पार्टी के तीन बागी विधायकों ने भी प्रत्याशियों की मुश्किलें बढ़ा रखी है। इस बीच 17वीं बिहार विधानसभा की लड़ाई में भाजपा दूसरे चरण में सर्वाधिक 46 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बता दें कि एनडीए में भाजपा को दूसरे चरण की 94 सीट में से 51 सीटें मिली हैं, जिनमें से पांच सीटें मुकेश सहनी की वीआईपी लड़ रही है।
कद्दावर विधायक व मंत्रियों पर टिकी नजर
मतदाताओं की नजर भाजपा के दो मंत्रियों और दिग्गज विधायकों पर टिकी हुई है। दूसरे चरण में किस्मत आजमाने वाले भाजपा दो दिग्गज मंत्रियों में पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव और राणा रणधीर सिंह हैं। भाजपा के 17 विधायकों और ऐसे जो दूसरी और तीसरी बार किस्मत आजमा रहे हैं। इसमें नौतन से नारायण प्रसाद, कल्याणपुर से सचिनेंद्र प्रसाद सिंह, पिपरा से श्यामबाबू प्रसाद यादव, मधुबन से राणा रणधीर सिंह, राजनगर से रामप्रीत पासवान, पारू से अशोक कुमार सिंह, बैकुंठपुर से मिथिलेश तिवारी, गोपालगंज से सुभाष सिंह, दरौंधा से कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, गोरियाकोठी से देवेशकांत सिंह, छपरा से डॉ. सीएन गुप्ता, हाजीपुर से अवधेश सिंह, बिहारशरीफ से डॉ. सुनील कुमार, बख्तियारपुर से रणविजय सिंह, दीघा से संजीव चौरसिया, बांकीपुर से नितिन नवीन, कुम्हरार से अरूण कुमार सिन्हा, पटना साहिब से नंद किशोर यादव, दानापुर से आशा सिन्हा और सुगौली से रामचंद्र सहनी इस बार वीआइपी पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं।
केंद्रीय मंत्रियों की साख दांव पर
भाजपा के तीन केंद्रीय मंत्रियों रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, और नित्यानंद राय की साख दांव पर है। दूसरे चरण में तीनों मंत्रियों के संसदीय क्षेत्र में पार्टी के ज्यादातर मौजूदा विधायक चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में साथ तीनों मंत्रियों पर भी पार्टी की नजर टिकी हुई है।
उधर, पांच पूर्व प्रदेश अध्यक्षों में सुशील मोदी, नंद किशोर यादव, डॉ. सीपी ठाकुर, मंगल पांडेय और नित्यानंद राय हैं। अहम यह है कि भाजपा के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष और बेतिया सांसद डॉ. संजय जायसवाल के क्षेत्र में भी दूसरे चरण और तीसरे चरण में चुनाव है। ऐसे में जायसवाल स्वयं संसदीय क्षेत्र में कैंप किए हुए हैं।
बेटिकट दो विधायक ठोंक रहे ताल
सारण के जिले अमनौर सीट पर पार्टी के बागी और मौजूदा विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा और सिवान सीट पर मौजूदा विधायक व्यासदेव प्रसाद ताल ठोंक रहे हैं। भाजपा ने दोनों विधायकों का टिकट काट दिया था। इसके अलावा दो दर्जन सीटों पर भाजपा के बागी भी पार्टी प्रत्याशियों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। कुछ सीटों पर लोजपा का दामन थामन कर तो कुछ सीटों निर्दलीय भाजपा के बागी किस्मत आजमा रहे हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।