Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्रीलंका से लाए पेड़ के पास बौद्ध भिक्षुओं के साथ बैठे नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी थे मौजूद

    Updated: Mon, 12 May 2025 03:21 PM (IST)

    पटना में स्थित बुद्ध स्मृति पार्क में आयोजित विशेष कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सोमवार को पहुंचे। उनके साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विजय कुमार सिन्हा जल संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश कुमार जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा आदि लोग भी मौजूद रहे। सीएम ने भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना की।

    Hero Image
    बौद्ध भिक्षुओं के साथ बैठकर मुख्यमंत्री ने विश्व शांति के लिए मंगलकामना की

    राज्य ब्यूरो, पटना। भगवान बुद्ध की जयंती के अवसर पर सोमवार को पूरे राज्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजधानी स्थित बुद्ध स्मृति पार्क में आयोजित विशेष कार्यक्रम में भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना की। बौद्ध भिक्षुओं के साथ बैठकर विश्व शांति के लिए मंगलकामना की। राज्य एवं देश की सुख, समृद्धि व अमन चैन की कामना की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अस्थि अवशेष की हुई पूजा

    मुख्यमंत्री को बौद्ध भंते द्वारा बुद्ध स्मृति पार्क में स्थापित भगवान बुद्ध की प्रतिमा, बोधिवृक्ष, आनंद बोधि वृक्ष तथा श्रीलंका के अनुराधापुरम से लाए गए बोधि वृक्ष की पूजा अर्चना कराई। मुख्यमंत्री ने पाटलिपुत्र करुणा स्तूप में भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेष की पूजा अर्चना की, परिक्रमा व ध्यान किया।

    विपश्यना केंद्र की व्यवस्था देखी

    मुख्यमंत्री ने बुद्ध स्मृति पार्क स्थित विपश्यना केंद्र जाकर वहां की सारी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और ध्यान भी किया। विपश्यना केंद्र के संचालकों ने विपश्यना केंद्र के निर्माण एवं वहां उपलब्ध करायी जाने वाली सुविधाओं को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

    मुख्यमंत्री आवास पर भी हुआ कार्यक्रम

    पटना के स्थित बुद्ध स्मृति पार्क में आयोजित कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पहुंचकर बौद्ध शिला तथा बोधिवृक्ष की पूजा अर्चना की तथा राज्य एवं देश की सुख, समृद्धि एवं अमन चैन की कामना की।

    दोनों उपमुख्यमंत्री के साथ कई मंत्री रहे मौजूद

    इस मौके पर बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा एवं जल संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा, नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश कुमार, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, महापौर सीता साहू, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सचिव अनुपम कुमार, कुमार रवि, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, ओएसडी गोपाल सिंह व राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह उर्फ छाेटू सिंह भी मौजूद थे।