Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्‍ली में बिहार भाजपा की आज अहम बैठक, नीतीश-मांझी में टूट के बाद JP Nadda की रणनीति पर सबकी नजर

    By Jagran NewsEdited By: Aditi Choudhary
    Updated: Wed, 14 Jun 2023 09:45 AM (IST)

    महागठबंधन में दरार के बाद दिल्ली में बिहार भाजपा की आज अहम बैठक है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने यह बैठक बुलाई है। चर्चा है कि 23 जून को पटना में विपक्षी दलों की बैठक के खिलाफ भाजपा रणनीति तैयार करेगी।

    Hero Image
    दिल्‍ली में बिहार भाजपा की आज अहम बैठक, नीतीश-मांझी में टूट के बाद JP Nadda की रणनीति पर सबकी नजर

    पटना, जागरण संवाददाता। बिहार की सियासत में एक बार फिर उठापटक का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को पूर्व सीएम जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) के बेटे डॉ संतोष कुमार सुमन मांझी (Santosh Manjhi) ने नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा देकर महागठबंधन को बड़ा झटका दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बीच दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) की अध्यक्षता में बिहार भाजपा कोर ग्रुप की आज होने वाली बैठक को अहम माना जा रहा है। मंगलवार से पहले तक भाजपा (BJP) की इस बैठक को विपक्षी दलों की महाबैठक के खिलाफ रणनीति का हिस्सा माना जा रहा था।

    नीतीश कुमार और जीतन राम मांझी के बीच दरार के बाद इस बैठक के सियासी मायने बदल गए हैं। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा पार्टी (HAM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष मांझी के नीतीश कैबिनेट से इस्तीफे को राजनीतिक जानकार भाजपा की दूरगामी रणनीति का हिस्सा बता रहे हैं। भाजपा की कोशिश हम पार्टी को एनडीए में शामिल करने की रहेगी।

    बिहार में भाजपा कर सकती है कुछ बड़ा

    23 जून को राजधानी पटना में महागठबंधन दलों के शीर्ष नेताओं की होने वाली महाबैठक के दिन भाजपा भी कुछ बड़ा आयोजन कर सकती है। यह पहल सीधे-सीधे महागठबंधन को जवाब देने के लिए की जा रही है। अहम यह रहेगा कि भाजपा की तरफ से महागठबंधन की बैठक का जवाब भी लगे हाथ मिल जाएगा।

    दिल्ली की बैठक में शामिल होंगे बिहार भाजपा के ये नेता

    दिल्ली में होने वाली भाजपा बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, बिहार भाजपा विधानमंडल दल के नेता विजय सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, अश्विनी चौबे, नित्यानंद राय के अलावा पूर्व मंत्री मंगल पांडेय, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखुभाई दलसानिया, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ और बिहार के सहप्रभारी सुनील भाई ओझा, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी के शामिल होने की संभावना है।